Advertisment

नवगछिया में मछली लदी पिकअप से वसूली कर पैसे लेते पुलिसकर्मी का वीडियो Viral

नवगछिया : नवगछिया पुलिस जिले के रंगरा थाना क्षेत्र में पुलिसकर्मियों के द्वारा अवैध वसूली का मामला सामने आया है। एक वीडियो में थाना के सामने खड़ी गश्ती गाड़ी के सिपाही को मछली लदी पिकअप से पैसे लेते हुए देखा जा सकता है। वीडियो में दिख रहा है कि सिपाही ने पिकअप को रोका और पैसों की मांग की। पैसे मिलने के बाद उन्हें गिना और अपनी जेब में रख लिया। इसके बाद पिकअप को जाने दिया गया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो की पुष्टि न्यूज 22स्कोप नहीं करता है।

DIARCH Group 22Scope News

स्थानीय व्यापारी और वाहन मालिक इस वसूली से सबसे ज्यादा परेशान हैं

आपको बता दें कि यह पहला मामला नहीं है। पुलिसकर्मी अक्सर किसी न किसी बहाने से गाड़ियों को रोकते हैं। पैसे देने पर ही गाड़ी को जाने दिया जाता है। पैसे न देने पर घंटों तक रोके रखने के साथ झूठे मामले में फंसाने की धमकी भी दी जाती है। स्थानीय व्यापारी और वाहन मालिक इस वसूली से सबसे ज्यादा परेशान हैं। क्षेत्र के लोगों में इस घटना को लेकर आक्रोश भी है। उनका कहना है कि पुलिस की जिम्मेदारी सुरक्षा और शांति व्यवस्था कायम रखने की है। लेकिन वर्दी की आड़ में हो रही वसूली से कानून-व्यवस्था पर से लोगों का भरोसा उठ रहा है।

यह भी देखें :

यह भी पढ़े : समान वेतन और राज्यकर्मी के दर्जे की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर डायल 112 चालक

राजीव ठाकुर की रिपोर्ट

Gumla Fake GK Drawing Competition: नगर परिषद के नाम पर GK-Drawing...

Gumla Fake GK Drawing Competition: गुमला नगर परिषद के नाम पर कथित तौर पर आयोजित "GK/ड्राइंग ओलंपियाड प्रतियोगिता-2026" को लेकर विवाद खड़ा हो गया...

Jharkhand IFMS Bank PAN Verification: सरकारी भुगतान में फर्जीवाड़ा रोकने की...

Jharkhand IFMS Bank PAN Verification: राज्य के खजाने से धोखाधड़ी करके पैसे निकालने से रोकने के लिए, झारखंड के वित्त विभाग ने 'इंटीग्रेटेड फाइनेंशियल...

JPSC JSSC Student Protest: छात्र आंदोलन के बीच सरकार का बड़ा...

JPSC JSSC Student Protest: झारखंड में JPSC और JSSC के खिलाफ चल रहे छात्र विरोध प्रदर्शनों के बीच, स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने...