Advertisment

रांची मेयर पद को लेकर ST-SC में टकराव की आशंका, निकाय चुनाव से पहले बढ़ी सुगबुगाहट

रांची: झारखंड में निकाय चुनाव को लेकर सरगर्मी तेज हो गई है। राज्य में ट्रिपल टेस्ट प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब नगर निकाय चुनावों की सुगबुगाहट शुरू हो गई है, लेकिन रांची नगर निगम के मेयर पद को लेकर एक बार फिर अनुसूचित जाति (SC) और अनुसूचित जनजाति (ST) समुदाय के बीच टकराव की स्थिति बनती दिख रही है।

फिलहाल रांची नगर निगम में मेयर का पद अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित है, लेकिन अनुसूचित जाति समुदाय की ओर से इसे अपने लिए आरक्षित करने की मांग की जा रही है। उनका कहना है कि जनसंख्या के अनुपात और आरक्षण रोटेशन के आधार पर यह पद बारी-बारी से SC, ST और महिलाओं के लिए आरक्षित होना चाहिए।

SC समुदाय के लोगों का तर्क है कि 2022 में जब झारखंड नगर पालिका अधिनियम में संशोधन कर रोस्टर प्रणाली के तहत रांची मेयर का पद अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित किया गया था, तो बाद में सरकार ने आदिवासी समुदाय के दबाव में निर्णय वापस ले लिया। वे जानना चाहते हैं कि क्या संवैधानिक रूप से इस तरह किसी आरक्षण को रद्द किया जा सकता है, जबकि उनका भी राज्य की आबादी में 15% हिस्सा है।

दूसरी ओर, आदिवासी संगठनों का कहना है कि रांची फिफ्थ शेड्यूल एरिया में आता है और यहां ‘पेसा एक्ट’ के तहत विशेष प्रावधान लागू होते हैं, इसलिए यहां मेयर का पद सिर्फ ST के लिए ही आरक्षित रहना चाहिए। आदिवासी प्रतिनिधियों ने चेतावनी दी है कि अगर इस पद को अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित करने की कोशिश की गई तो आदिवासी समाज सड़कों पर उतरकर विरोध करेगा।

उन्होंने राज्य सरकार से यह भी मांग की कि रांची नगर निगम में मेयर का पद एकल पद के रूप में ST के लिए आरक्षित रखा जाए और बिना किसी देरी के चुनाव की घोषणा की जाए।

विवाद की पृष्ठभूमि यह है कि वर्ष 2022 में राज्य सरकार ने नगर निकायों के लिए नया आरक्षण रोस्टर जारी किया था। इस रोस्टर के अनुसार रांची का मेयर पद अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित किया गया था, लेकिन आदिवासी संगठनों के तीव्र विरोध के कारण सरकार को यह निर्णय वापस लेना पड़ा था।

अब एक बार फिर जैसे-जैसे चुनाव की आहट नजदीक आ रही है, मेयर पद को लेकर ST और SC समुदायों के बीच तनाव की स्थिति बन रही है। यह देखना दिलचस्प होगा कि सरकार संवैधानिक प्रावधानों के तहत किस दिशा में निर्णय लेती है।


Jharkhand Panchayat Election 2027: OBC Reservation के लिए ट्रिपल टेस्ट की...

झारखंड में संभावित पंचायत चुनाव 2027 की तैयारी शुरू हो गई है। ओबीसी आरक्षण के लिए ट्रिपल टेस्ट प्रक्रिया पूरी करने की जिम्मेदारी राज्य...

Ranchi Theft Case: पंडरा के डार्लिंग आर्केड चोरी मामले में दूसरे...

रांची के पंडरा स्थित डार्लिंग आर्केड अपार्टमेंट में 20 लाख के जेवर और नकदी चोरी मामले में पुलिस को अहम सुराग मिले हैं। बिहार...

CAT 2026 Registration: तीन अगस्त से शुरू होंगे आवेदन, 29 नवंबर...

CAT 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन तीन अगस्त से शुरू होगा। परीक्षा 29 नवंबर को होगी। जानें आवेदन तिथि, शुल्क, एडमिट कार्ड और परीक्षा केंद्रों...