चिराग की पार्टी के पंचायत अध्यक्ष पर चाकू से हमला, हमलावरों ने कहा ‘चिराग…’

178
चिराग
चिराग की पार्टी के पंचायत अध्यक्ष पर चाकू से हमला, हमलावरों ने कहा 'चिराग...'
Advertisment

औरंगाबाद: इन दिनों बिहार में चुनाव को लेकर केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान खासे चर्चा में हैं। चिराग पासवान के बिहार में विधानसभा चुनाव लड़ने का भी कयास लगाया जा रहा है। इस बीच औरंगाबाद में राजनीतिक बहसबाजी के दौरान कुछ लोगों ने चिराग पासवान की पार्टी के एक पंचायत अध्यक्ष पर चाकू से हमला कर जख्मी कर दिया। घटना औरंगाबाद के दाउदनगर थाना क्षेत्र के जिनोरिया बस स्टैंड के समीप की है जहां रविवार की रात कुछ लोगों ने राजनीतिक बहसबाजी करते हुए चिराग की पार्टी के पंचायत अध्यक्ष पर चाकू से हमला कर दिया।

Advertisment

हमला में युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल की पहचान दाउदनगर थाना क्षेत्र के धनावां गांव निवासी मृत्युंजय पासवान के रूप में की गई। मामले में जख्मी युवक के पिता ने बताया कि उनका बेटा मृत्युंजय लोजपा(रा) का दाउदनगर प्रखंड के कर्मा पंचायत का अध्यक्ष है। रविवार को राजगीर में चिराग पासवान की रैली में शामिल होने के लिए वह अपने गांव से लोगों को लेकर गया था।

यह भी पढ़ें – भारत नेपाल सीमा पर SSB और कस्टम के बीच ठनी, नेपाल ने भी जताई आपत्ति…

वहां से लौटने के बाद वह दवा लेने दाउदनगर बस स्टैंड के पास गया जहां दुकान पर पहले से ही कर्मा गांव निवासी गोविन्द सिंह और झवई गांव निवासी रवि यादव मौजूद थे। वहां उन लोगों ने चिराग पासवान की रैली और बिहार चुनाव पर चर्चा करने लगे। इसी बहस पर उन लोगों ने मृत्युंजय पर हमला कर दिया और कहा कि न तो कभी चिराग बिहार का मुख्यमंत्री बनेगा और न ही तुम लोग ओबरा विधानसभा सीट जीत पाओगे।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-   जल्दी ही तेज प्रताप पार्टी में करेंगे वापसी, अनुष्का मामले में भी तोड़ी चुप्पी और कहा…

Goal 6 22Scope News

Advertisement