दियारा का आतंक चढ़ा पुलिस के हत्थे, बीते दिनों की थी…

भागलपुर: भागलपुर के नौगछिया पुलिस जिलांतर्गत दियारा इलाके में आतंक का पर्याय कुख्यात रंजीत मंडल को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। कुख्यात की गिरफ्तारी के साथ ही पुलिस ने एक मिनी गन फैक्ट्री का भी खुलासा किया है। पुलिस ने कुख्यात रंजीत मंडल को गिरफ्तार करने के साथ ही एक मिनी गन फैक्ट्री का उद्भेदन किया है। पुलिस ने गन फैक्ट्री से कई अर्द्धनिर्मित हथियार के साथ ही हथियार बनाने का सामान और उपकरण भी बरामद किया है।

मामले में नौगछिया एसडीपीओ ओमप्रकाश ने बताया कि बीते दिनों नाथनगर निवासी भुटका मंडल की हत्या अपराधियों ने दियारा इलाके में कर दी थी। इसी सिलसिले में पुलिस छानबीन करते हुए छापेमारी के दौरान रंजीत मंडल को गिरफ्तार किया। वह अपना बर्चस्व बढ़ाने के लिए अवैध तरीके से हथियार बना रहा था जहां से पुलिस ने कई अर्द्धनिर्मित हथियार और हथियार बनाने का सामान भी बरामद किया है।

यह भी पढ़ें – चिराग की पार्टी के पंचायत अध्यक्ष पर चाकू से हमला, हमलावरों ने कहा ‘चिराग…’

उन्होंने बताया कि कुख्यात रंजीत मंडल ने पुलिस पूछताछ में स्वीकार किया है कि भुटका मंडल की हत्या उसने ही की है क्योंकि भुटका मंडल उसकी हत्या करने की फ़िराक में था। पुलिस अब रंजीत मंडल के अन्य साथियों की तलाश में जुटी हुई है। बता दें कि रंजीत मंडल नौगछिया के दियारा इलाके में किसानों के बीच आतंक पर्याय बन चुका था। वह हथियार के बल पर किसानों को अपनी फसल तक नहीं काटने देता था और उसकी बात नहीं मानने पर किसानो के साथ ज्यादती भी करता था।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-   जल्दी ही तेज प्रताप पार्टी में करेंगे वापसी, अनुष्का मामले में भी तोड़ी चुप्पी और कहा…

भागलपुर से राजीव ठाकुर की रिपोर्ट

Goal 6 22Scope News

Bihar District Hospital Surgery: बिहार के 6 जिलों के अस्पतालों में...

Bihar District Hospital Surgery: बिहार के जिला अस्पतालों में सर्जिकल सेवाओं को मजबूत करने की दिशा में स्वास्थ्य विभाग ने समीक्षा तेज कर दी...

Bihar Fasal Sahayata Yojana: किसानों के लिए बड़ी खबर! फसल नुकसान...

Bihar Fasal Sahayata Yojana: बिहार के किसानों के लिए राहत की खबर है। सहकारिता विभाग के मंत्री राम कृपाल यादव ने बिहार राज्य फसल सहायता...

Bihar Home Department Recruitment: बिहार गृह विभाग में कितने पद खाली?...

Bihar Home Department Recruitment: बिहार गृह विभाग में रिक्त पदों के विरुद्ध नियुक्ति प्रक्रिया को तेज करने की दिशा में पहल शुरू की गई है।...