जनवरी में 17 दिन बंद रहेंगे बैंक, बैंक से जुड़ा है कोई काम तो चेक करें लिस्ट

RANCHI DESK : नया साल शुरू होने में अब कुछ ही दिन बचे हैं. फिर नया साल यानी जनवरी का महीना आ जायेगा. अगर आपको जनवरी महीने में बैंक से जुड़ा कोई काम है तो यह आपके लिए जरूरी खबर है. नया साल शुरू होने में बस कुछ ही दिन का समय बकाया है ऐसे में अगर आपको बैंक जाना है तो उससे पहले ये चेक कर लें कि जनवरी महीने में बैंक कितने दिन बंद रहेंगे. आरबीआई ने जनवरी 2022 के लिए बैंकों की छुट्टियों की लिस्‍ट जारी कर दी है. लिस्ट के अनुसार, साल के पहले महीने कुल 17 दिन बैंक बंद रहेंगे. देश के अलग-अलग जगहों पर 10 दिन बैंकों में कामकाज नहीं होंगे. इसके साथ ही 5 रविवार और 2 शनिवार को देशभर के बैंक बंद होंगे.

ऐसे में अगर आपको बैंक से जुड़े कुछ काम हैं तो उससे पहले छुट्टियों की लिस्ट देख लें. ताकि आपको पता हो कि कौन-कौन से दिन बैंक बंद रहेंगे. साथ ही किस-किस दिन बैकों में काम नियमित रुप से होगा. ऐसे में आपको अपने काम को छुट्टियों के हिसाब से शिड्यूल करने में आसानी होगी. आपको बैंक जाकर वापस भी नहीं लौटना पड़ेगा.

bank 1 22Scope News

17 में से 6 दिन देशभर के बैंक होंगे बंद

आरबीआई की लिस्ट के अनुसार, जनवरी में कुल 16 दिन बैंक बंद रहेंगे. जिसमें 4 छु​ट्टी रविवार की हैं. साथ ही दूसरा और चौथा शनिवार बैंकों में कामकाज नहीं होगा. यानी 16 में से 6 दिन पूरे भारत के बैंक बंद होंगे. वहीं सिक्किम की राजधानी गंगटोक में बैंकों में साल की शुरूआत में लगातार 4 दिन कामकाज नहीं होगा. यहां 1 से 4 जनवरी तक बैंक बंद रहेंगे. ऐसे में लोगों को यहां परेशानी का सामना करना पड़ सकता है.

Patna Metro Project 2028: पटना में मेट्रो निर्माण को लेकर CM...

Patna Metro Project 2028: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पटना मेट्रो रेल परियोजना का निर्माण कार्य वर्ष 2028 तक पूरा करने का निर्देश दिया है। रविवार,...

Jayaprakash Narayan Jayanti: लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जयंती पर पटना में...

Jayaprakash Narayan Jayanti, पटना: लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जयंती के अवसर पर 11 अक्टूबर 2026 को पटना के आयकर गोलंबर स्थित प्रतिमा स्थल पर...

Samrat Chaudhary Navratri Wishes: CM सम्राट चौधरी ने नवरात्रि पर...

Samrat Chaudhary Navratri Wishes, पटना: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शारदीय नवरात्रि के अवसर पर प्रदेश और देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं...