उसरी नदी पुल के पास मिला 10 साल के बच्चे का शव, 3 फीट नीचे जमीन में था दफन 

Giridih: जिले के नवडीही ओपी क्षेत्र अंतर्गत दमगी के उसरी नदी पुल के पास शनिवार सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। उसरी नदी पुल के पास 10 साल के बच्चे का शव 3 फीट नीचे जमीन में दफन पाया गया। शव मिलने के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।

मॉर्निंग वॉक के दौरान हुआ खुलासा

स्थानीय लोगों ने बताया कि कुछ लोग सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकले थे, तभी नदी के किनारे से तेज दुर्गंध आ रही थी। उन्होंने देखा कि एक कुत्ता मिट्टी को खोदने की कोशिश कर रहा है। जब नजदीक जाकर जांच की गई, तो तीन फीट नीचे गड़ा हुआ बच्चे का शव दिखाई दिया।

पुलिस ने शव को निकाला, पहचान अब तक नहीं

घटना की जानकारी जमुआ और नवडीही ओपी थाना पुलिस को दी गई। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकाला। बच्चे का शव सदर अस्पताल गिरिडीह भेज दिया गया है। अभी तक शव की पहचान नहीं हो सकी है।

हत्या की आशंका, पुलिस कर रही जांच

पुलिस के अनुसार मामला हत्या और शव को छिपाने की कोशिश प्रतीत हो रहा है। पुलिस ने घटनास्थल की छानबीन शुरू कर दी है और फोरेंसिक जांच की भी संभावना जताई जा रही है। इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच, आसपास के लापता बच्चों की रिपोर्ट और स्थानीय लोगों से पूछताछ की जा रही है।

ग्रामीणों में डर और आक्रोश

इस घटना से ग्रामीणों में भय और आक्रोश का माहौल है। लोग प्रशासन से घटना की त्वरित जांच और दोषियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।

रिपोर्टः पंचानंद राय

Saffrn

Trending News

Ranchi School Van Safety: बच्ची से गलत हरकत के बाद SSP...

रांची में 3 साल की बच्ची से स्कूल वैन चालक की गलत हरकत के बाद SSP ने सभी स्कूल वाहनों की सघन जांच का...

Big Breaking: रफ्तार बनीं काल: बेकाबू Car ने चार को रौंदा,एक...

Giridih: गिरिडीह से बड़ी खबर सामने आ रही है। गिरिडीह के सतगावां पथ पर जोड़ासिमर के पास सतगांवा की तरफ से रही एक अनियंत्रित...

Ranchi Gas Crisis: 57 हजार LPG Booking बैकलॉग, सिलेंडर के लिए...

 रांची में इंडेन गैस उपभोक्ताओं को रिफिल सिलेंडर के लिए 20 से 30 दिन तक इंतजार करना पड़ रहा है। 44 गैस एजेंसियों में...

CM सम्राट से मिलने पहुंचे नीतीश कुमार, बंद कमरे में करीब...

पटना : बिहार के नए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मुलाकात करने पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पहुंचे। दोनों की मुलाकात पांच देशरत्न मार्ग स्थित आवास...

Jamtara में मिस्ट्री डेथ! जंगल के कुएं से युवक का शव...

Jamtara:  झारखंड में आए दिन मौत औऱ हत्याओं के मामले बढ़ते जा रहे हैं। Jamtara से भी सनसनीखेज खबर सामने आई है जहां एक...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img