Advertisment

शौच के लिए घर से निकले व्यक्ति का शव बरामद

बेगूसराय : भगवानपुर थाना क्षेत्र के संजात गांव के बहियार में सुबह शौच के लिए घर से निकले व्यक्ति का शव गांव के बाहर शीशम के पेड़ से लटके अवस्था में बरामद किया गया। श्रीरामपुर गांव निवासी 55 वर्षीय सुरेश साह अपने घर से शौच जाने की बात कह कर निकला था जिसके बाद वह वापस नहीं आया। काफी देर तक नहीं लौटने पर परिजनों ने सुरेश की खोजबीन करते हुए खेत तक गए तो सुरेश साह का शव गांव के बाहर शीशम के पेड़ से लटके अवस्था में मिला है।

आशंका जताई जा रही है सुरेश साह फांसी लगाकर आत्महत्या की है। घटना की सूचना पर भगवानपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंच शव को अपने कब्जे में लेकर छानबीन में जुट गई है। मृतक गांव गांव घूम घूम कर श्रृंगार का सामान बेचने का काम करता था। फिलहाल सुरेश साह ने आत्महत्या किस वजह से की है यह स्पष्ट नहीं हुआ है। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच पड़ताल कर रही है जांच पड़ताल के बाद मामले का खुलासा होगा।

Lakhenra Paswan: बाबा वीर चौहरमल महाराज धाम को Tourism Site का...

मंत्री लखेन्द्र पासवान ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मुलाकात कर मोकामा के चाराडीह स्थित बाबा वीर चौहरमल महाराज धाम को पर्यटन स्थल घोषित करने...

Jagannathpur Mandir Nyas Vivad: जगन्नाथपुर मंदिर न्यास विवाद में हाईकोर्ट का...

Jagannathpur Mandir Nyas Vivad, रांची: झारखंड की राजधानी स्थित ऐतिहासिक जगन्नाथपुर मंदिर की न्यास समिति को लेकर चल रहे विवाद में झारखंड हाईकोर्ट ने...

JPSC JSSC Vivad Jharkhand: छात्र आंदोलन पर झारखंड सरकार की सफाई,...

JPSC JSSC Vivad Jharkhand, रांची: झारखंड में JPSC और JSSC परीक्षाओं को लेकर चल रहे विवाद के बीच, कांग्रेस कोटे के चार मंत्रियों ने...