Advertisement
Advertisement

शहीद संतोष यादव का पार्थिव शरीर पहुंचा पैतृक गांव, पूरा गांव नम आंखों दे रहा विदाई

भागलपुर : जम्मू-कश्मीर में सर्च ऑपरेशन के दौरान शहीद हुए भागलपुर के नवगछिया पुलिस जिला अंतर्गत इस्माइलपुर पश्चिमी भिट्ठा निवासी संतोष यादव का पार्थिव शरीर उनके पैतृक आवास पर पहुंचा। सेना के जवानों ने शव को लाया और जगह-जगह पर लोगों ने श्रद्धांजलि दी। जैसे ही पार्थिव शरीर घर पहुंचा पत्नी और बच्चों के चीत्कार ने माहौल को गमगीन कर दिया। लोगों ने हिंदुस्तान जिंदाबाद और संतोष यादव अमर रहे के नारे लगाए। पार्थिव शरीर को पूरे प्रखंड में घुमाया गया, जगह-जगह लोगों ने स्कूली बच्चों ने पुष्प बरसाए।

LN Mishra 1 22Scope News

वह अगर पानी पीएगी तो अपने पति के हाथों पीएंगे – शहीद की पत्नी

आपको बता दें कि शहीद संतोष पत्नी बार-बार कहती नजर आ रही है कि वह अगर पानी पीएगी तो अपने पति के हाथों पीएंगे। संतोष यादव ने वट सावित्री पूजा के लिए अपनी पत्नी को नई साड़ी खरीद लेने की बात कही थी। बस कुछ महीने उसके रिटायरमेंट के रह गए थे। संतोष देश सेवा के बाद माता-पिता की सेवा करना चाहते थे। बच्चों को दारोगा बनाना चाहते थे लेकिन इससे पहले वह देश के लिए कुर्बान हो गए। उनकी शहादत को लोग नमन कर रहे हैं और सलाम कर रहे हैं। आज ही उनके खेत पर राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी जाएगी। स्थानीय विधायक गोपाल मंडल ने शहीद के परिजनों से मुलाकात कर ढांढस बंधाया।

Bhagalpur Jawan 22Scope News

यह भी पढ़े : PM नरेंद्र मोदी आज बिहार के इन दो जिलों के रेलवे स्टेशन व जंक्शन का करेंगे शुभारंभ…

यह भी देखें :

राजीव ठाकुर की रिपोर्ट

Commercial Advertisment

Bihar Tribal Education Research: 25 जनजातीय विद्यालयों के बच्चों का क्यों...

Bihar Tribal Education Research, पटना: बिहार में जनजातीय विद्यार्थियों की शिक्षा की गुणवत्ता बेहतर बनाने के लिए शोध आधारित पहल की जा रही है।...

Bihar Chhath Awareness Campaign 2026: छठ के पारंपरिक गीतों से गूंजेंगे...

Bihar Chhath Awareness Campaign 2026, पटना: बिहार में लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा को लेकर राज्य सरकार ने व्यापक जन-जागरूकता और प्रचार-प्रसार अभियान...

Jio 10000 Recharge Plan: Jio के ₹10,000 वाले प्लान में क्या-क्या...

Jio 10000 Recharge Plan: रिलायंस जियो का नया प्लान उन ग्राहकों के लिए खास हो सकता है, जो बार-बार मोबाइल रिचार्ज कराने की परेशानी...