11 दिसंबर से लापता युवक का शव बरामद, नवादा का है मामला

नवादा: मुफ्फसिल थानाक्षेत्र के सकुलाचक बधार से युवक के शव को बरामद किया गया. शव मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गयी. मृत युवक की पहचान सिकंदरा गांव निवासी कृष्ण नंदन प्रसाद के 40 वर्षीय पुत्र नरेंन्द्र कुमार और पिंटू के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि 11 दिसंबर की रात सकुलाचक निवासी छोटे सिंह ने मृतक को बुलाया था, जिसके बाद वह घर वापस नहीं लौटा. मृतक के परिजनों ने उसकी काफी खोजबीन की. लेकिन मृतक के संबंध में जानकारी न मिलने की स्थिति में इसकी जानकारी मुफ्फसिल थाना पुलिस को दी गयी. सूचना मिलने के बाद पुलिस ने छानबीन शुरू की. जिसके दौरान लापता युवक का शव बरामद हुआ है. शव धान की बिचाली से ढका नजर आ रहा है. इस घटना को लेकर ग्रामीणों में काफी आक्रोश है और परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है. घटना के बाद पूरे गांव में मातम का माहौल है. ग्रामीण पुलिस को शव उठाने नहीं दे रही है. उनकी मांग है कि पहले मामले में संलिप्त आरोपियों की गिरफ्तारी की जाए, फिर शव को उठाने देंगे. फिलहाल आलम यह है कि शव के समीप सभी ग्रामीण जुटे हुए हैं और घटनास्थल पर पुलिस तैनात है.

रिपोर्ट- अनिल

Itki Missing Student:इटकी में स्कूल से 10 वर्षीय छात्र लापता, CCTV...

रांची के इटकी में कक्षा पांच का 10 वर्षीय छात्र शेख रेहान 11 सितंबर की शाम स्कूल से लापता हो गया। पुलिस CCTV फुटेज...

Agniveer Missing:चंडीगढ़ ड्यूटी ज्वाइन करने निकला Agniveer रहस्यमय तरीके से लापता,...

रांची का अग्निवीर रोहन भुटकुमार चंडीगढ़ कैंट में ड्यूटी ज्वाइन करने जाते समय लापता हो गया। मां ने टैक्सी चालक पर मारपीट और सामान...

Jharkhand Groundwater:झारखंड के 283 गांवों के भूजल में Fluoride की अधिकता,...

 झारखंड के सात जिलों के 283 गांवों के भूजल में फ्लोराइड की अधिकता मिली है। स्कूल स्क्रीनिंग में बच्चों में डेंटल फ्लोरोसिस के मामले...