लड़के ने पहले प्रेम प्रसंग किया, फिर उसके साथ यौन शोषण कर पैसे लेकर बेचा

कैमूर : कैमूर के अधौरा थाना क्षेत्र में जहां थाना के चौकीदार के लड़के ने नाबालिग से पहले प्रेम-प्रसंग किया। फिर यौन शोषण से मन भर गया तो उसे यूपी में बेच डाला। चार माह तक लड़की का यौन शोषण होते रहा। इधर, परिजनों ने अज्ञात के विरुद्ध थाने में आवेदन दिया। पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।

परिजनों ने थाने का चक्कर लगाकर थक गए पर कोई सुनवाई नहीं हुई। तभी एक दिन मौका देखकर नाबालिग फरार हो गई और अपने गांव पहुंच गई। जब पुलिस को पता चला तो उसे अपने साथ थाने ले गई। पूछताछ के नाम पर लड़की को चार दिन थाने में रखा गया। परिजनों का आरोप है कि उसे प्रताड़ित किया गया। परिजनों का कहना था कि पहले लड़की को पुलिस ढूंढ नहीं पायी। जब लड़की मिल गई और आरोपी का नाम बता रही है कि अधौरा थाने के चौकीदार का लड़का बहला फुसला कर उसे अपने साथ ले गया फिर उसके साथ यौन शोषण किया और उसे यूपी ले जाकर बेच दिया। आरोपी के गिरफ्तारी को लेकर ग्रामीणों ने थाने पर दो दिनों तक धरना प्रदर्शन किया। तब पुलिस की आंख खुली और कार्रवाई करने का आश्वासन मिला।

नाबालिग लड़की के परिजनों ने बताया कि अक्टूबर माह के सात तारीख को शाम सात बजे लड़की पानी के लिए चापाकल पर गई थी। तभी थाने के चौकीदार का लड़का उसे गाड़ी में बैठाकर यूपी ले गया। वहां बहुत दिनों तक उसके साथ यौन शोषण करता रहा फिर उसे दूसरे के हाथों पैसा लेकर बेच डाला। जहां अबतक किशोरी के साथ कई लोगों ने यौन शोषण किया।

वहीं एक दिन मौका देखकर लड़की खिड़की के सहारे भागने में सफल रही। जब घर पहुंची तो पुलिस पूछताछ के नाम पर चार दिनों तक थाने में रखी। जब ग्रामीणों ने थाने पर दो दिनों तक धरना प्रदर्शन किया। तब उसे भभुआ डीएसपी शिव शंकर कुमार ने परिजनों और लड़की को बुलाकर पूछताछ के बाद आरोपी पर कार्रवाई की बात कही है। भभुआ डीएसपी शिव शंकर कुमार ने बताया कि अधौरा थाना क्षेत्र का मामला है। एक लड़की का मिसिंग का आवेदन मिला था। चार माह बाद लड़की बरामद हुई है। आगे की कार्रवाई जारी है। चाहे जो भी इस मामले में दोषी पाए जाएंगे। जल्द उन्हें गिरफ्तार कर कार्रवाई की जाएगी।

विवेक कुमार सिन्हा की रिपोर्ट

https://22scope.com

https://youtube.com/22scope

Greenfield Satellite Township Bihar: डेटा आधारित प्लानिंग से विकसित होगी सैटेलाइट...

Greenfield Satellite Township Bihar, पटना: बिहार में आधुनिक और सुनियोजित शहरी क्षेत्रों के विकास को गति देने के लिए नगर विकास एवं आवास विभाग...

Bihar Engineers Day 2026: बाढ़ से तटबंध बचाने वाले इंजीनियरों की...

Bihar Engineers Day 2026, पटना: सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया की जयंती के अवसर पर मंगलवार को बिहार जल संसाधन विभाग की ओर से अभियंता दिवस...

Instagram Friendship बनी मुसीबत! युवती को निजी फोटो-वीडियो वायरल करने की...

Dhanbad Instagram Blackmailing Case: धनसार थाना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती को इंस्टाग्राम पर हुई दोस्ती के बाद कथित तौर पर निजी फोटो...