बस स्टैंड पर वर्चस्व को लेकर दिनदहाड़े चली गोली, 3 दिन पहले हुई थी बंदोबस्ती

दरभंगा : बिहार के दरभंगा में दिल्ली मोड स्थित बस स्टैंड पर वर्चस्व के लेकर गोलीबारी की घटना घटी है। जानकारी के अनुसार, तीन दिन पहले दरभंगा नगर निगम के द्वारा बस स्टैंड का बंदोबस्ती हुआ। जिसमें अमर कुमार साहू ने बस स्टैंड का एक करोड़ 70 लाख रुपए की बोली लगाकर अपने पक्ष में कर लिया। जो पहले से चला रहे बस स्टैंड सुनील यादव व उनके सहयोगी को पसंद नहीं आया। उसी वर्चस्व को लेकर सुनील यादव के सहयोगी ने बस स्टैंड के गेट पर चार राउंड हवाई फायरिंग कर मौके से फरार हो गए।

Goal 2 22Scope News

घटना के बाद बस स्टैंड पर अफरा-तफरी का माहौल, मौके से एक खोखा बरामद

वहीं घटना के बाद बस स्टैंड पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। वहीं सूचना मिलते ही तीन थाना की पुलिस मौके पर पहुंचकर घटनास्थल से एक खोखा को बरामद किया है और अपराधी की तलाश में जुट गई। वहीं स्थानीय मनीष यादव का कहना है कि तीन मोटरसाइकिल पर छह लोग सवार होकर पहुंचे और हवाई फायरिंग करने लगे। जिससे यहां पर दहशत का माहौल हो गया। उन्होंने कहा कि फारिंग से किसी प्रकार का कोई हताहत नहीं हुआ। लेकिन लोग काफी डर गए थे।

प्रशासन ने किसी अनहोनी की घटना को लेकर पहले से मजिस्ट्रेट की बहाली कर रखी थी

वहीं बस स्टैंड के नए डाक को लेकर प्रशासन ने किसी अनहोनी की घटना को लेकर पहले से मजिस्ट्रेट की बहाली कर रखी थी। ताकि किसी प्रकार की घटना ना घटित हो। मौके पर तैनात मजिस्ट्रेट रामबाबू साह ने कहा कि असामाजिक तत्वों के द्वारा चार से पांच राउंड हवाई फायरिंग की गई है। किसी प्रकार की कोई अप्रिय घटना नहीं घटी है। उन्होंने कहा कि हनलोगों को गुप्त सूचना थी कि इस प्रकार घटना हो सकती है। क्योंकि तीन दिन पहले बस स्टैंड का बंदोबस्ती हुई है। जिसमें नए लोगों को बस स्टैंड मिला है। जिसको लेकर पुराने लोगों में आक्रोश है। हो सकता है कि उसी आक्रोश में यह घटना घटित हुई हो। हांलाकि जांच के बाद स्पष्ट हो सकेगा कि आखिर गोलीबारी के पीछे क्या कारण है।

यह भी पढ़े : आठ महीने के बच्चे को पिता ने दो लाख में बेचा, मां के आवेदन पर गांव पहुंची पुलिस तो ग्रामीणों ने कर दिया हमला…

वरुण ठाकुर की रिपोर्ट

यह खबर शेयर करें
FacebookXTelegram

CSR के तहत BFCL ने बुजुर्गों को दिया खास अनुभव, अयोध्या...

रामगढ़: बिहार फाउंड्री एंड कास्टिंग्स लिमिटेड (BFCL) ने अपनी कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (CSR) पहल के तहत डिवाइन ओंकार ओल्ड एज होम, पालू के बुजुर्गों के...

धनबाद में धनंजय कुमार पुटूस के 49वें जनता दरबार में उठा...

धनबाद: वार्ड संख्या-01 में आयोजित धनंजय कुमार पुटूस के 49वें जनता दरबार में इस बार नई सराय-गिद्दी मार्ग पर स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था नहीं...

रोहतास के भलुनी भवानी मंदिर में लाखों की चोरी, देवी के...

रोहतास: बिहार के रोहतास जिले के दिनारा स्थित प्रसिद्ध भलुनी भवानी देवी स्थान में चोरों ने मंदिर को निशाना बनाते हुए बड़ी चोरी की...