8 महीने के बच्चे को पिता ने 2 लाख में बेचा, मां के आवेदन पर गांव पहुंची पुलिस तो ग्रामीणों ने कर दिया हमला

दरभंगा : बिहार के दरभंगा से एक खबर है। आठ महीने के बच्चे को पिता ने दो लाख रुपए में बचे दिया। बच्चे की मां के आवेदन पर गांव पहुंची पुलिस पर ग्रामीणों ने कर हमला दिया। आत्मरक्षा में तीन राउंड हवाई फायरिंग की गई। इस मामले में दरभंगा पुलिस ने सात लोगों को गिरफ्तार किया है।

Goal 2 22Scope News

अहियापुर गांव के लोगों ने किया विरोध, पुलिस को करना पड़ा हल्का बल प्रयोग

सूचना मिलते ही सोनकी थाना की पुलिस जब अहियापुर गांव पहुंची तो ग्रामीणों ने विरोध किया। पुलिस को बल प्रयोग करना पड़ा। इस दौरान स्थानीय लोगों से झड़प हो गई। पुलिस ने आत्मरक्षा में तीन राउंड हवाई फायरिंग कर हल्का बल प्रयोग भी किया। जानकारी के अनुसार, नवजात को उसके पिता सोनलाल महतो ने मंगलवार को दो लाख रुपए में राज किशोर चौपाल को बेच दिया था। राज किशोर ने फिर बच्चे को अहियापुर की रोशनी कुमारी पति लक्ष्मी पासवान को दो लाख में बेच दिया। रोशनी को बेटा नहीं है, उसकी दो बेटियां हैं।

मां राजमति ने सोनकी थाने में आवेदन देकर पति पर बेचने का लगाया आरोप

वहीं इस बात की भनक लगते ही नवजात की मां राजमति देवी ने गुरुवार को सोनकी थाने में आवेदन देकर पति पर बेटे को बेचने का आरोप लगाया। पुलिस ने मां के साथ अहियापुर पहुंचकर नवजात को बरामद किया। राजमति और सोनलाल पूर्वी चंपारण के तिरकोलिया के रहने वाले हैं। दोनों सोनकी थाना क्षेत्र के चिकनी गांव में किराए पर रहते हैं और आर्केस्ट्रा में काम करते हैं।

नवजात का पिता सोनलाल और राजकिशोर फरार हैं

नवजात का पिता सोनलाल और राजकिशोर फरार हैं। अहियापुर वार्ड संख्या-2 के लक्ष्मी चौपाल ने बताया कि बच्चा लेने के लिए रामभरोस चौपाल के दामाद राजकिशोर और बेटे ने सौदा तय किया था। शनिवार को दो लाख रुपए दिए गए। सोमवार को बच्चा सौंपा गया। पुलिस जब अहियापुर पहुंची तो ग्रामीणों ने घेर लिया। विरोध बढ़ा तो पुलिस को लाठीचार्ज और तीन राउंड हवाई फायरिंग करनी पड़ी। सूचना मिलते ही डीएसपी सहित कई थाना कि पुलिस मौके पर पहुंचे और लोगों को समझा कर मामले को शांत किया।

महिला ने सूचना दी थी कि उसके पति ने बच्चा बेच दिया है – SDPO राजीव कुमार

एसडीपीओ राजीव कुमार ने बताया कि महिला ने सूचना दी थी कि उसके पति ने बच्चा बेच दिया है। पुलिस ने जांच कर बच्चे को बरामद किया। ग्रामीणों ने विरोध किया। कुछ लोगों ने सहयोग भी किया। जो लोग सरकारी काम में बाधा डाल रहे थे, उनकी पहचान कर कार्रवाई की जाएगी। वहीं जानकारी के अनुसार, सोनकी थाना के द्वारा अभी तक सात लोगों कि गिरफ्तारी की जा चुकी हैं।

यह भी पढ़े : रात के अंधेरे में बेकाबू हाइवा ने मचायी आतंक, कई लोगों को किया घायल, भीड़ ने धर दबोचा…

वरुण ठाकुर की रिपोर्ट

Jairam Mahto Police Dispute: जयराम महतो-पुलिस विवाद में आया नया मोड़,...

Jairam Mahto Police Dispute, धनबाद: डुमरी विधायक और जेएलकेएम नेता जयराम महतो से जुड़े बरवाअड्डा थाना विवाद के मामले में पिछले कुछ दिनों से...

Women’s Junior Asia Cup 2026: भारत ने चीन को हराकर लगातार...

Women’s Junior Asia Cup 2026, नई दिल्ली: भारतीय महिला जूनियर हॉकी टीम ने महिला जूनियर एशिया कप 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया...

Cyber Crime Motihari:मोतिहारी में Digital Arrest कर 18.50 लाख की ठगी,...

मोतिहारी में साइबर ठगों ने पुलिस और सीबीआई का डर दिखाकर रामाशंकर प्रसाद गुप्ता से 18.50 लाख रुपये ठग लिये। मामले में FIR दर्ज...