मोकामा : मोकामा बाजार में एक बड़ा हादसा टल गया है. दीपावली को लेकर खरीददारों की उमड़ी भीड़ में बिहार राज्य परिवहन निगम की बस अनियंत्रित होकर एक फल की दुकान में घुस गयी. हालांकि लोगों ने बस को देख खुद को संभाल लिया. इस दौरान शहर में अफरा-तफरी मच गयी.
यह बस एक फल दुकान को क्षतिग्रस्त कर गयी. साथ ही मोकामा पुलिस की गाड़ी में भी धक्का मार दिया. गाड़ी पर खुद थाना प्रभारी भी मौजूद थे. हादसे में एक व्यक्ति मामूली रुप से चुटिल हो गया. जेपी चौक पर हुई इस दुर्घटना के बाद कुछ समय के लिए जाम की भी समस्या उत्पन हो गई.
रिपोर्ट : विकास

















