आग बनी आफत, अफरा-तफरी का माहौल

जमशेदपुरः मानगो के डिमना रोड स्थित मून सिटी के पास सुबह आग लगने के कारण अफरा-तफरी का माहौल बन गया। जानकारी के अनुसार किसी ने डस्टबिन में आग लगा दी। जिसके बाद डस्टबिन धू-धू कर जलने लगी।

डस्टबिन की आग पास में खड़ी पुआल गाड़ी तक पहुंच गई। इससे पुआल में आग लग गई। पुआल गाड़ी धू धू कर जलने लगी। आसपास के लोगों में अफरा तफरी मच गई। फौरन लोग आग बुझाने दौड़े।

लोगों ने आग बुझाने की काफी की कोशिश

पुआल गाड़ी से आग बढ़ सकती थी। आग बढ़ने से नुकसान हो सकता था। आग आसपास की दुकान में लग सकती थी। इसलिए लोग बाल्टियों से पानी डालकर पुआल गाड़ी और डस्टबिन की आग बुझाने लगे। लोगों ने गाड़ी से पुआल हटाने की भी कोशिश की ताकि आग ज्यादा ना फैले।

किसी ने घटना की सूचना अग्निशमन विभाग को दे दी। इसके बाद अग्निशमन विभाग की एक गाड़ी पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। इलाके के लोगों का कहना है कि किसी ने जानबूझकर डस्टबिन में आग लगा दी थी। इसके चलते यह बड़ा हादसा हुआ।

Brown Sugar Smuggling Chatra: चतरा में ड्रग्स तस्करी पर बड़ा एक्शन!...

Brown Sugar Smuggling Chatra: ड्रग तस्करी के खिलाफ चल रहे अभियान में चतरा पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने तीन अंतर-राज्यीय तस्करों...

Emerald Smuggling Jamshedpur: बहरागोड़ा में पुलिस का बड़ा ऑपरेशन! करोड़ों का...

Emerald Smuggling Jamshedpur: कीमती पत्थरों की कथित तस्करी के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई में, पुलिस ने पूर्वी सिंहभूम जिले के बहरागोड़ा थाना क्षेत्र से...

Jamshedpur Brain Malaria Cases: जमशेदपुर में ब्रेन मलेरिया का विस्फोट! सिर्फ...

Jamshedpur Brain Malaria Cases: पूर्वी सिंहभूम ज़िले में ब्रेन मलेरिया और मलेरिया के बढ़ते मामलों ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। पिछले...