Zomato के डिलीवरी बॉय और कस्टमर के बीच जमकर मारपीट, मामला पहुंचा थाने, आगे जो हुआ…

सरायकेला-खरसांवा : जिले के आदित्यपुर में एक डिलीवरी बॉय और ग्राहक के बीच जमकर मारपीट करने का मामला सामने आया है। मारपीट की इस घटना में 4 लोग घायल हो गए हैं। यह घटना आदित्यपुर थाना अंतर्गत दिंदली बस्ती की बताई जा रही है।

ये भी पढ़ें-Dhanbad में चुनाव से पहले उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, अवैध शराब के मिनी फैक्ट्री का भंडाफोड़ 

दरअसल हुआ यूं कि दिंदली बस्ती निवासी सुकांत मंडल ने स्वीगी (swiggy) से खाना ऑर्डर किया था। पर ठीक उसी वक्त जोमेटो (Zomato) का एक ऑर्डर लेकर डिलीवरी बॉय पहुंच गया और उसने गलती से ऑर्डर सुशांत को दे दिया जिसे सुशांत ने रिसीव कर लिया।

डिलीवरी बॉय ने गलती से ऑर्डर किसी और को दे दी

इसके बाद जौमैटो वाले डिलीवरी बॉय विजय बहादुर को मूल ऑर्डरकर्ता ने फोनकर अपना ऑर्डर मांगा तब जाकर विजय बहादुर को पता चला कि उसने गलती से ऑर्डर किसी और को दे दी है। जिसके बाद उसने सुकांत मंडल के घर जाकर उससे ऑर्डर की मांग की।

ऑर्डर मांगने पर हुई मारपीट

इसी दौरान दोनों में कहासुनी हो गई और दोनों ओर से मारपीट शुरु हो गई। मारपीट में डिलिवरी बॉय विजय बहादुर तथा उसका पुत्र राज तथा ग्राहक सुशांत मंडल तथा उसका भाई सुकांत मंडल घायल हो गया है। दोनों तरफ से हुई मारपीट में डिलिवरी बॉय का दो फोन टूट गया।

वास्तु विहार एड 8 22Scope News

ये भी पढ़ें-Arrested : नवाजुद्दीन सिद्दकी के भाई को पुलिस ने इस मामले में किया गिरफ्तार… 

वहीं इस घटना में ग्राहक सुकांत का भी फोन टूट गया। दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर जानलेवा हमला करने, गाली-गलौज करने तथा मोबाइल तोड़ देने का आरोप लगाया है। पुलिस दोनों पक्षों से लिखित शिकायत लेकर आगे की कारवाई में जुट गई है।

JPSC Exam Scam: JPSC भर्ती घोटाला: Kingpin अभय तिवारी की जमानत...

JPSC भर्ती परीक्षा गड़बड़ी मामले में अभय तिवारी की जमानत पर 8 सितंबर को उसका पक्ष सुना जाएगा। CID ने अवैध गतिविधियों और पैसे...

Southern Railway Apprentice Recruitment 2026: 4,471 पदों पर मौका, 10वीं और...

दक्षिण रेलवे में अप्रेंटिस के 4,471 पदों पर भर्ती निकली है। 10वीं, 12वीं और ITI पास उम्मीदवार 27 सितंबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर...

IBPS RRB Recruitment 2026: ग्रामीण बैंकों में 13,706 पदों पर भर्ती,...

IBPS ने RRB में ऑफिस असिस्टेंट और ऑफिसर के 13,706 पदों पर भर्ती निकाली है। आवेदन की अंतिम तिथि 21 सितंबर 2026 है। योग्यता...