Dhanbad में चुनाव से पहले उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, अवैध शराब के मिनी फैक्ट्री का भंडाफोड़

Dhanbad लोकसभा चुनाव से ठीक पहले धनबाद में उत्पाद विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नकली विदेशी शराब की मिनी फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। सहायक उत्पाद आयुक्त संजय मेहता की मौजूदगी में हुए कार्यवाही में लगभग 5 लाख के मूल्य की नकली विदेशी शराब के साथ शराब बनाने की सामग्री एवं पंचिंग मशीन भी जप्त की गई है। हालांकि कारोबारी कामेश्वर मंडल और राजेश वर्मा मौके से फरार हो गया।

ये भी पढ़ें-Arrested : नवाजुद्दीन सिद्दकी के भाई को पुलिस ने इस मामले में किया गिरफ्तार… 

बताते चलें कि पूर्व में कामेश्वर मंडल शराब कारोबार के लिए कुख्यात अपराधी रहा है। नक्सली इलाके का फायदा उठाकर उक्त शख्स के द्वारा पहले भी कई दफा अवैध शराब के कारोबार को संचालित किया जाता रहा है। इस सख्स के ऊपर पुलिस ने पूर्व में भी कार्रवाई की है।

जनजाति परिवार के घर में चलाया जा रहा था धंधा

सहायक उत्पाद आयुक्त संजय मेहता ने जानकारी देते हुए बताया कि नाम टुंडी थाना क्षेत्र के पालाकोट में संचालित एक जनजाति परिवार के घर में कार्रवाई की गई जहां ये दोनों सख्श अवैध शराब को बनवाते थे एवं उसे आसपास के लाइन होटलों में खपाते थे।

Cesto mart add 19 22Scope News

ये भी पढ़ें-JMM : टेंपो में पैसा आता है तब ईडी और न्यायालय क्या करता है… 

लोकसभा चुनाव के दौरान जब सरकारी दुकान बंद हो जाती है तो नकली शराब का कारोबार इलाके में धड़ल्ले से किया जाता है। जब्त की गई शराब में रॉयल स्टैग, मैकडॉवल्ड’ नंबर वन, इंपीरियर ब्लू सहित कई ब्रांड की निर्मित एवं अर्धनिर्मित शराब शामिल है।

Jamshedpur AJSU Protest: रोजगार-शिक्षा के मुद्दे पर आजसू का प्रदर्शन, सरकार...

Jamshedpur AJSU Protest: छात्रों और युवाओं पर लाठीचार्ज तथा उनकी आवाज दबाने के आरोप के विरोध में आजसू पार्टी छात्र मोर्चा ने बुधवार को...

Tej Pratap Yadav Death Threat: तेजप्रताप यादव को जान से मारने...

Tej Pratap Yadav Death Threat: जनशक्ति जनता दल से जुड़े नेता तेजप्रताप यादव ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने...

Jamshedpur Dengue News: गालूडीह में डेंगू की दस्तक! 41 घरों की...

Jamshedpur Dengue News: पूर्वी सिंहभूम जिले के गालूडीह में डेंगू का मामला सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है। सिविल सर्जन...