Advertisment

मरीज के परिजनों के साथ मारपीट मामले ने लिया राजनीतिक रंग

धनबाद : शहर के भुईफोड़ बलियापुर हीरक मार्ग पर स्थित निजी अस्पताल में शनिवार को हुए मरीज के परिजनों से अस्पताल कर्मियों द्वारा मारपीट और हंगामा मामले ने राजनीतिक रंग ले लिया है। भाजपा विधायक राज सिन्हा ने अस्पताल प्रबंधन को आड़े हाथ लेते हुए कड़ी कार्यवाई की मांग की वहीं कांग्रेस जिला अध्यक्ष बृजेन्द्र सिंह ने भी घटना की निंदा की एवं स्वास्थ्य मंत्री से अस्पताल प्रबंधन की शिकायत की बात कही।

dnb Hospital 1 22Scope News

आपको बता दें कि निजी अस्पताल के कर्मियों और मरीज के परिजनों के बीच इलाज में लापरवाही और रुपये की लेनदेन को लेकर बकझक हुई थी बाद में अस्पताल के बाहर परिजनों से अस्पताल कर्मचारियों के द्वारा मारपीट की घटना को अंजाम देने का आरोप परिजनों द्वारा लगाया गया , जिसमें आधा दर्जन लोग घायल होने की बात कही गयी। एक सख्स गंभीर है जिसका इलाज SNMMCH में चल रहा है।

कांग्रेस को भी मौका मिल गया और जिला अध्यक्ष बृजेन्द्र सिंह के नेतृत्व में पांच सदस्यीय प्रतिनिधि मंडल घायल शख्स का हाल चाल जानने SNMMCH सर्जिकल आईसीयू पहुंच गये। उसके बाद  मीडिया से बात करते हुए कहा कि अस्पताल प्रबंधन ने जो किया है वह गलत है एक पार्टी विशेष के नेता द्वारा संचालित इस अस्पताल में परिजनों से मारपीट की घटना हुई है उन्होंने मामले में एसएसपी से कार्यवाई की मांग की है साथ ही स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता से घटना की शिकायत करने की बात भी कही।

इस मामले में निजी अस्पताल  प्रबन्धन ने भी अपना पक्ष रखा और बताया कि अस्पताल कैम्पस में मारपीट की कोई घटना नही घटी, अस्पताल से बाहर किसी कर्मी ने मारपीट नही की है।

रिपोर्ट : राजकुमार जयसवाल

Dr BP Kesari 10th Death Anniversary: नागपुरी भाषा के पुरोधा डॉ....

Dr BP Kesari 10th Death Anniversary, रांची: झारखंड आंदोलन के बौद्धिक योद्धा, इतिहासकार, साहित्यकार, शिक्षाविद् और नागपुरी भाषा के प्रमुख अध्येता डॉ. बिशेश्वर प्रसाद...

Ranchi Traffic Plan 15 August: रांची में 15 अगस्त को बदला...

Ranchi Traffic Plan 15 August, Ranchi: स्वतंत्रता दिवस के मौके पर मोरहाबादी मैदान में आयोजित होने वाले मुख्य समारोह को लेकर राजधानी की यातायात...

JPSC-JSSC Scam: अभय तिवारी की संपत्ति को लेकर बड़ा दावा, आलीशान...

JPSC-JSSC Scam, रांची: JPSC और JSSC की विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं की जांच के बीच अभय तिवारी से जुड़ी संपत्तियों को लेकर...