Breaking : संवैधनिक संस्थाओं का दुरुपयोग कर रही केन्द्र सरकार-कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष का बड़ा आरोप…

Breaking 

Ranchi : रांची में कांग्रेस पार्टी की एक अहम प्रेस कांफ्रेंस आयोजित की गई जिसमें प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, सीएलपी लीडर प्रदीप यादव, उप विधायक दल के नेता राजेश कच्छप और पूर्व अध्यक्ष प्रदीप बालमुच्चु समेत कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। इस मौके पर कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर संवैधानिक संस्थाओं के दुरुपयोग का गंभीर आरोप लगाते हुए आगामी दिनों में बड़े जनजागरण अभियान की रूपरेखा साझा की।

ये भी पढ़ें- Breaking : धुर्वा में तेज रफ्तार ट्रक ने कार को मारी टक्कर, दो महिला समेत तीन गंभीर… 

Breaking : देश की लोकतांत्रिक संरचना खतरे में है-केशव महतो कमलेश

प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि देश की लोकतांत्रिक संरचना खतरे में है। उन्होंने कहा, “केंद्र सरकार निरंतर संवैधानिक संस्थाओं को दबाव में लेकर उनका दुरुपयोग कर रही है, जिससे लोकतंत्र की आत्मा को आघात पहुंच रहा है।”

ये भी पढ़ें- Breaking : पहलगाम आतंकी हमले से जुड़ी सूचना देने वालों को मिलेगा 20 लाख का इनाम… 

उन्होंने जानकारी दी कि हाल ही में आईसीसी (इंडियन कांग्रेस कमेटी) के सम्मेलन और अधिवेशन में दो अहम निर्णय लिए गए। इसके तहत 3 मई को रांची के पुराने विधानसभा भवन के समक्ष एक “संविधान रैली” आयोजित की जाएगी। यह रैली पूरे राज्यभर में जनजागरूकता अभियान का प्रारंभिक चरण होगी।

Breaking : 3 से 10 मई के बीच कांग्रेस निकालेगी संविधान बचाओ रैली

इस रैली के बाद सभी जिला मुख्यालयों पर 3 से 10 मई के बीच संविधान बचाओ रैली आयोजित की जाएंगी। इसके बाद विधानसभा स्तरीय रैलियों का आयोजन किया जाएगा। इन आयोजनों के समुचित संचालन हेतु जिला और विधानसभा स्तर पर नोडल अधिकारियों की नियुक्ति की जाएगी।

ये भी पढ़ें- UP News : अवैध संबंध के शक में पत्नी को गोलियों से भूना, आरोपी गिरफ्तार… 

कमलेश ने बताया कि कांग्रेस कार्यकर्ता डोर-टू-डोर जाकर जनता को जागरूक करेंगे और उन्हें बताएंगे कि संविधान और लोकतंत्र की रक्षा क्यों जरूरी है। बाबा साहब भीमराव आंबेडकर की जयंती पर भी कांग्रेस ने मानव श्रृंखला बनाकर जनता को संविधान के मूल्यों से जोड़ने का प्रयास किया था।

ये भी पढ़ें- Dhanbad ED Raid : सर्वे ऑफिस में ईडी की छापेमारी, इस मामले में… 

वहीं कांग्रेस ने पहलगाम आतंकी हमले को लेकर गहरा शोक प्रकट किया है। पार्टी की ओर से आज एक शोक सभा का आयोजन किया गया, जिसके पश्चात कैंडल मार्च निकाला जाएगा।

करिश्मा सिन्हा की रिपोर्ट–

Palamu Fraud Case: खाद की डीलरशिप और पॉलीहाउस के नाम पर...

Palamu Fraud Case: झारखंड के पलामू जिले में खाद की डीलरशिप दिलाने, पॉलीहाउस निर्माण कराने और पौधारोपण में सहयोग देने के नाम पर 18...

Dhalbhumgarh Double Murder: दो सगी बहनों की हत्या के पीछे क्या...

Dhalbhumgarh Double Murder: झारखंड के पूर्वी सिंहभूम जिले के धालभूमगढ़ प्रखंड की रावताड़ा पंचायत स्थित बबईदा गांव में सोमवार को दो सगी बहनों की...

Nita Ambani Initiative: अब हर सप्ताह पढ़ सकेंगे देश-दुनिया की खबरें,...

Nita Ambani Initiative: दृष्टिबाधित लोगों तक समाचार और जरूरी जानकारियां नियमित रूप से पहुंचाने के उद्देश्य से रिलायंस फाउंडेशन ने अहम पहल की है।...