मुख्यमंत्री ने ‘हर घर नल का जल’ निश्चय अंतर्गत जलापूर्ति योजनाओं/भवन संरचनाओं का किया उद्घाटन व शिलान्यास

पटना : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) ने आज यानी मंगलवार को एक अणे मार्ग स्थित ‘संकल्प’ में रिमोट के माध्यम से ‘हर घर नल का जल’ निश्चय अन्तर्गत 7,166 करोड़ छह लाख रुपए लागत की जलापूर्ति योजनाओं/भवन संरचनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने 83 करोड़ रुपए लागत की लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग के मुख्यालय भवन का भी शिलान्यास किया।

राज्य के लोगों को नियमित व निर्बाध जलापूर्ति सुनिश्चित करायी जा रही है – प्रधान सचिव पंकज कुमार

कार्यक्रम में लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग के प्रधान सचिव पंकज कुमार ने बताया कि राज्य के लोगों को नियमित व निर्बाध जलापूर्ति सुनिश्चित कराई जा रही है। पेयजल गुणवत्ता के राष्ट्रीय मानकों के अनुरूप राज्य सरकार सभी ग्रामीण परिवारों को 70 लीटर प्रति व्यक्ति प्रतिदिन की दर से जलापूर्ति कर रही है जो राष्ट्रीय औसत से 16 लीटर अधिक है। ‘हर घर नल का जल’ निश्चय अंतर्गत निर्मित सभी जलापूत्ति योजनाओं का संचालन एवं रख-रखाव लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग द्वारा किया जा रहा है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की ‘हर घर नल का जल’ योजना की प्रशंसा पूरे देश में हो रही है।

Nitish Nal Jal 1 22Scope News

जिन योजनाओं का आज शिलान्यास किया गया है उसे ससमय पूर्ण करें – नीतीश कुमार

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि जिन योजनाओं का आज शिलान्यास किया गया है उसे ससमय पूर्ण करें। ‘हर घर नल का जल’ योजना का क्रियान्वयन बेहतर ढंग से करते रहें। सभी चीजों का मेंटेनेंस हो। हमलोगों का उद्देश्य है कि लोगों को नियमित रूप से शुद्ध पेयजल उपलब्ध हो, इसमें किसी प्रकार की परेशानी न हो। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री को लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग के प्रधान सचिव पंकज कुमार ने हरित पौधा एवं प्रतीक चिन्ह भेंट कर स्वागत किया। कार्यक्रम के दौरान लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग की योजनाओं पर आधारित एक लघु फिल्म प्रस्तुत की गई।

यह भी देखें :

इस कार्यक्रम में दोनों डिप्टी सीएम, मंत्री व कई बड़े अधिकारी रहे मौजूद

कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण मंत्री नीरज कुमार सिंह, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, मुख्य सचिव अमृत लाल मीणा, विकास आयुक्त प्रत्यय अमृत, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ. एस सिद्धार्थ, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग के प्रधान सचिव पंकज कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव अनुपम कुमार, मुख्यमंत्री के विशेष कार्य पदाधिकारी गोपाल सिंह और लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग के विशेष सचिव संजीव कुमार सहित अन्य वरीय अधिकारी उपस्थित थे। जबकि वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जिलों के जिलाधिकारी एवं लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग के अधिकारी जुड़े हुए थे।

Nitish Nal Jal 2 22Scope News

यह भी पढ़े : 21 हजार से अधिक दिव्यांगजनों को मिला संबल योजना का लाभ, कई को दी गई बैट्री चलित ट्राईसाइकिल

Jharkhand Maoist Surrender: झारखंड में माओवादियों को बड़ा झटका, 3 इनामी...

Jharkhand Maoist Surrender: झारखंड में माओवादी संगठन के खिलाफ सुरक्षा बलों की कार्रवाई के बीच संगठन को बड़ा झटका लगने की जानकारी सामने आई...

Ranchi University PhD Admission 2026: रांची यूनिवर्सिटी में PhD के लिए...

Ranchi University PhD Admission 2026: रांची विश्वविद्यालय में इस बार पीएचडी प्रवेश को लेकर कई महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं। विश्वविद्यालय में पीएचडी रेगुलेशन...

Mahila Kisan Khushhali Yojana: रांची में ‘महिला किसान खुशहाली योजना’ पर...

Mahila Kisan Khushhali Yojana: राजधानी रांची के नेपाल हाउस में गुरुवार को कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग की प्रस्तावित ‘महिला किसान खुशहाली योजना’ को...