मुख्यमंत्री ने नवनिर्मित MLA आवास का किया निरीक्षण, JP गंगा पथ के सौंदर्यीकरण कार्य का भी लिया जायजा

पटना : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दारोगा राय पथ स्थित नवनिर्मित मेंबर ऑफ लेजिस्लेटिव असेंबली (MLA) आवास (डुप्लेक्स बंगला) का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने एमएलए आवास के विभिन्न भागों का जायजा लिया और वहां उपलब्ध कराई गई सुविधाओं की विस्तृत जानकारी ली। अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को बताया कि सभी आवासों में निर्वाचन क्षेत्र संख्या और विधानसभा क्षेत्र अंकित है।

निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा- नवनिर्मित विधायक आवास बहुत अच्छा बना है

निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि नवनिर्मित विधायक आवास बहुत अच्छा बना है। इन आवासों को सभी नवनिर्वाचित विधायकों को उनके निर्वाचन क्षेत्र संख्या और विधानसभा क्षेत्र के आधार पर शीघ्र ही आवंटित कर दिया जायेगा। इस आवास में सभी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध हैं। इस परिसर का सौंदर्याकरण भी बहुत अच्छे ढंग से किया गया है।

CM MLA Awas 1 22Scope News

CM MLA Awas 2 22Scope News

CM MLA Awas 3 22Scope News

CM MLA Awas 4 22Scope News

मुख्यमंत्री ने JP गंगा पथ के सौंदर्यीकरण कार्य का लिया जायजा

इसके पश्चात् मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जेपी गंगा पथ के सौंदर्यीकरण कार्य का जायजा लिया। इस दौरान अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि जेपी गंगा पथ के निर्माण से लोगों को आवागमन में काफी सहूलियत हो रही है। अधिकारियों को निर्देश देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि जेपी गंगा पथ का सौंदर्यीकरण कार्य बेहतर ढंग से कराएं। पथ के बगल में बनने वाले पार्क में रेलिंग का भी निर्माण कराएं ताकि लोग सुरक्षित रह सकें और उन्हें घूमने-फिरने में सुविधा हो।

CM JP Path 2 22Scope News

CM JP Path 3 22Scope News

CM नीतीश के साथ कई IAS अधिकारी रहे मौजूद

निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव कुमार रवि, मुख्यमंत्री के सचिव डॉ. चंद्रशेखर सिंह, पटना प्रमंडल के आयुक्त अनिमेष परासर, पटना के जिलाधिकारी डॉ. त्यागराजन एसएम, नगर आयुक्त यशपाल मीणा और वरीय पुलिस अधीक्षक कार्तिकेय के शर्मा सहित अन्य वरीय अधिकारी उपस्थित थे।

CM JP Path 1 22Scope News

CM JP Path 4 22Scope News

यह भी पढ़े : 25 नवंबर को नई सरकार की होगी पहली कैबिनेट की बैठक, विधानसभा का पहला सत्र बुलाने के मसौदे पर लगेगी मुहर

Saffrn

Trending News

Farmer Registry Campaign: बिहार के किसानों को मिलेगी Digital Identity, विजय...

 बिहार में 12 मई से फार्मर रजिस्ट्री विशेष अभियान शुरू। कृषि मंत्री विजय सिन्हा ने कहा, किसानों को डिजिटल पहचान और योजनाओं का सीधा...

Ramgarh Lightning Tragedy: सीएम हेमंत सोरेन के पैतृक गांव नेमरा में...

 रामगढ़ के नेमरा गांव में तेज वज्रपात से 26 मवेशियों की दर्दनाक मौत। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के पैतृक गांव में किसानों पर टूटा आर्थिक...

Ranchi Missing Girl Case: कोकर से लापता 18 माह की मासूम...

 रांची के कोकर इलाके से लापता 18 माह की बच्ची के शव मिलने की आशंका। नाले से बरामद अवशेषों की पहचान के लिए पुलिस...

NEET-UG 2026: पेपर लीक के चलते परीक्षा रद्द, लाखों छात्रों का...

NEET UG 2026 : सपनों पर फिरा पानी, पेपर लीक के बाद परीक्षा रद्द! "सालों की मेहनत, रातों की नींद और आंखों में सजे डॉक्टर बनने के सपने... सब कुछ एक झटके में धुंधला हो गया।"देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा, NEET-UG 2026, को पेपर लीक की पुष्टि के बाद आधिकारिक तौर पर रद्द कर दिया गया है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) के इस फैसले ने 24 लाख से अधिक छात्रों को गहरे सदमे में डाल दिया है। एक ओर जहाँ व्यवस्था की शुचिता बचाने के लिए परीक्षा रद्द करना जरूरी था, वहीं दूसरी ओर उन ईमानदार छात्रों के भविष्य पर सवालिया निशान लग गया है जिन्होंने दिन-रात एक कर इस परीक्षा की तैयारी की थी।शिक्षा मंत्रालय ने मामले की गंभीरता को देखते हुए उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए हैं और दोषियों पर कठोर कार्रवाई का भरोसा दिलाया है। लेकिन बड़ा सवाल यही है—आखिर कब तक छात्र सिस्टम की इन कमियों की भेंट चढ़ते रहेंगे?

Election Promise Debate: तमिलनाडु में विजय सरकार ने तुरंत लागू किये...

तमिलनाडु में विजय सरकार ने शपथ के बाद चुनावी वादों पर अमल शुरू किया, जबकि झारखंड में महागठबंधन की सात गारंटियों पर सवाल उठ...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img