डुमरी रेफरल अस्पताल का हाल बेहाल! डर के साये में मरीज, कब ऊपर से गिर जाए छत का मलबा

डुमरी. डुमरी रेफरल अस्पताल का हाल बेहाल है। प्रसव कक्ष के समीप छत जगह-जगह टूट कर गिर रही है। इससे अस्पताल में भर्ती मरीजों खासकर प्रसूताओं को डर के साये में रहना पड़ रहा है। उन्हें हमेशा यह डर बना रहता है कि कब उनके ऊपर छत का कुछ मलबा टूट कर गिर जाए।

डुमरी रेफरल अस्पताल में डर के साये में मरीज

वहीं नर्सिंग स्टाफ रूम की भी छत एक जगह टूट कर गिर गयी है, जिससे ड्यूटी में तैनात एएनएम व अन्य सहयोगियों को डर के साये में रहना पड़ रहा है। वहीं प्रसव कक्ष जाने के रास्ते एवं छत जाने के लिए बनी सीढ़ी की छत के कुछ हिस्से टूट कर गिर गये हैं।

इसको लेकर अस्पताल के कर्मी मुकेश कुमार ने बताया कि आज छत पर जाने के लिए बनी सीढ़ी के ऊपर की छत का एक हिस्सा टूट कर गिर गया, जबकि इसके पहले भी छत का हिस्सा अलग-अलग जगह टूट कर गिर चुका है। उसके बाद भी हम सभी अपनी ड्यूटी पूरी ईमनदारी से करते हैं।

डुमरी रेफरल अस्पताल की गिर रही छत

बताया जाता है कि गर्भवती महिलाएं कभी-कभी सीढ़ी पर बैठती है, जबकि एमटीसी में रह रहे कुपोषित बच्चों के माताएं छत पर कपड़ा सुखाने जाती है। ऐसे में किसी के आने-जाने के समय छत टूट कर गिर जाये तो किसी दुर्घटना से इनकार नहीं किया जा सकता है। हालांकि गनीमत यह है कि जब-जब भी छत टूट कर जमीन पर गिरी है, उस समय वहां कोई नहीं रहा है।

वहीं जगह-जगह छत का मलबा टूट कर गिरने एवं उससे होने वाले खतरों से स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को अवगत कराया जा चुका है, लेकिन कोई सार्थक पहल अभी तक नहीं हो पायी है।

Bhagalpur to Muzaffarpur Bus Service: भागलपुर-मुजफ्फरपुर के बीच 27 अक्टूबर से...

Bhagalpur to Muzaffarpur Bus Service: भागलपुर और मुजफ्फरपुर के बीच सफर करने वाले यात्रियों के लिए राहत की खबर है। बिहार राज्य पथ परिवहन...

Jamui Farmer Success Story: जमुई के किसान चंद्रिका मंडल की बदली...

Jamui Farmer Success Story ,पटना:बिहार के जमुई जिले के कर्णपुर पंचायत निवासी 55 वर्षीय किसान चंद्रिका मंडल ने पारंपरिक खेती से आगे बढ़कर आधुनिक...

Bihar Mid Day Meal Scheme: बिहार के 30 जिलों में मिड-डे...

Bihar Mid Day Meal Scheme, पटना: बिहार के सरकारी स्कूलों में मध्याह्न भोजन योजना के संचालन में लापरवाही को लेकर शिक्षा विभाग ने सख्त...