सिसई प्रखंड का NH 23 की स्थिति हुई बदतर, सड़क हुई तालाब में तब्दील

गुमला: जिले के सिसई प्रखंड के NH23 की स्थिति बदतर हो चुकी है. सड़क में जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं. जिसमें बारिश होते ही पानी भर जाता है. सड़क में चलने वाले राहगीर आसपास के दुकानदारों को काफी मुश्किल का सामना करना पड़ता है. जहां आने जाने वाले राजगीरों को हमेशा सड़क दुर्घटना का सामना करना पड़ रहा है. वहीं जब गाड़ियां चलती हैं तो गड्ढे का पानी छिटक कर दुकानों की ओर चला जाता है.

सिर्फ कागजों पर विकास के दावे

सड़क में पानी भरा होने के कारण गड्ढों का पता नहीं चल पाता है. जिसके कारण दुर्घटना की आशंका और ज्यादा बढ़ जाती है. जिस नेशनल हाईवे से कोलकाता और मुंबई महानगर जुड़ते हैं. गुमला जिला में सड़क को लेकर प्रशासन सजग नहीं है. यहां स्थिति यह है कि सरकारी कागजों पर विकास के दावे किए जाते हैं. जबकि जमीनी हकीकत कुछ और रहती है.

रिपोर्टः अमित राज

Bokaro Hydra Accident: हाइड्रा की चपेट में आने से साइकिल सवार...

Bokaro Hydra Accident: चास थाना क्षेत्र के जोधाडीह मोड़ पर राष्ट्रीय उच्च पथ-32 पर हाइड्रा की चपेट में आने से एक साइकिल सवार की...

 Crime News: भभुआ की सब्जी मंडी में चाकूबाजी, 24 वर्षीय युवक...

बिहार के कैमूर जिले के भभुआ की सब्जी मंडी में चाकू मारकर 24 वर्षीय युवक की हत्या। परिजनों ने एकता चौक पर शव रखकर...

Parasnath News: पारसनाथ के जंगल में नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम,...

गिरिडीह के पारसनाथ स्थित जिख्वाबेड़ा जंगल में पुलिस और CRPF के संयुक्त सर्च ऑपरेशन में 5 किलो का केन बम, कोडेक्स वायर और 38...