Advertisment

चलती बस से कंडक्टर ने यात्री को दिया धक्का, पहिया के नीचे आने से मौत

बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में किराए को लेकर बहस कर रहे यात्री को बस कंडक्‍टर ने चलती बस धक्का दे दिया । नीचे गिरा यात्री पहिए के नीचे आ गया और उसकी मौत हो गई। इस घटना के बाद बस के सभी कर्मी भाग खड़े हुए। पुलिस ने बस को जब्त कर लिया है। यह घटना कुढ़नी थाना क्षेत्र के तुर्की ओपी अंतर्गत दरियापुर कफेन गांव के पास NH 77 पर हुई । मृतक की पहचान सीतामढ़ी के नानपुर निवासी महाराज दास के रूप में की जा रही है। तुर्की ओपी पुलिस मामले की जांच कर रही है। हालांकि अभीतक परिजनों की ओर से किसी ने FIR दर्ज नहीं किया है। इधर पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया है।

बस कंडक्‍टर और महाराज दास के बीच किराए को लेकर विवाद हो गया था, कोरोना की वजह से ज्यादा किराया चार्ज किया जा रहा था। महाराज दास सीट न मिलने की वजह से कम किराया देने की बात कह रहे थे।  उसी समय कंडक्‍टर ने महाराज दास को धक्का दे दिया और वह बस से नीचे गिर गए और उस बस के पहिये ने उन्हें कुचल दिया । जब बस कर्मियों ने दुर्घटना का दृश्य देखा तो सभी बस कर्मी भाग खड़े हुए।

JPSC Exam Scam: तीन सदस्यों से पूछताछ करेगी CID, धर्मेंद्र और...

JPSC परीक्षा अनियमितता मामले में CID तीन सदस्यों से पूछताछ करेगी। धर्मेंद्र कुमार और रक्षक सिंह से पूछताछ में मिले सुरागों के आधार पर...

Jharkhand Ration News: 59 लाख कार्डधारियों को बड़ी राहत, अगस्त में...

झारखंड के 59 लाख राशन कार्डधारियों को अगस्त में ही सितंबर और अक्टूबर का राशन मिलेगा। सरकार ने वितरण की तारीख तय कर दी...

JAC News: जैक के दो अधिकारियों की योग्यता पर सवाल, विभाग...

JAC ने शिक्षा विभाग को बताया कि वित्त पदाधिकारी राजेश कुमार और शैक्षिक पदाधिकारी प्रशांत पांडेय की योग्यता पद के तय मापदंडों के अनुरूप...