ठेकेदार ने रातोंरात बनायी सड़क, सुबह लोगों ने उखाड़ा, क्यों?

MUNGER: रातोंरात बना दी सड़क – मुंगेर में ठेेकेदार ने रातोंरात सड़क का निर्माण करा दिया, लेकिन गुणवत्ता का कोई ख्याल नहीं रखा गया. घटिया सड़क निर्माण देखकर ग्रामीणों ने सुबह सड़क को उखाड़ दिया. इस मामले में कार्यपालक अभियंता ने कहा , सांसद महोदय का है दौरा हैं फिलहाल उसी में बिजी हैं उस सड़क का नहीं किया गया है कोई भुगतान, फिर से प्रिमिक्सिंग करने का दिया गया है निर्देश.

मामला मुंगेर के तैलियाडीह पांचायत में पहाड़पुर से लोहची तक के सड़क निर्माण की है.

road 3 22Scope News

यहां ग्रामीण कार्य विभाग-2 खड़गपुर तारापुर डिविजन की ओर से तैलियाडीह पंचायत में पहाड़पुर से लोहची तक सड़क का निर्माण 90 लाख की लागत से कराया जा रहा है. इस मार्ग में बुधवार की रात संवेदक ने पीसीसी ढलाई पर प्रीमिक्सिंग कर दिया और रात में गुणवत्ताविहीन सड़क का निर्माण कर संवेदक चले गये. वहीं गुरुवार की सुबह जब पहाड़पुर के लोगों की नींद खुली तो देखा सड़क पर अलकतरा मिला चिप्स बिछा हुआ है और जगह-जगह वह भरभरा गया है.


रातोंरात बना दी सड़क – ग्रामीणों ने सड़क का वीडियो बनाकर किया वायरल

road 1 22Scope News


ग्रामीणों ने अपने हाथों से बनी सड़क को हटाते हुए वीडीओ बनाकर वायरल कर दिया. वहीं वीडियो वायरल होने के बाद विभाग के सहायक अभियंता कार्यस्थल पर पहुंचे जहां उन्हें ग्रामीणों का आक्रोश भी झेलना पड़ा. ग्रामीणों ने बताया कि संवेदक शुरू से ही इस सड़क निर्माण में अनियमितता बरत रहे है और योजना की राशि में लूट-खसोट के कारण किया जा रहा है. स्थानीय लोगों ने इस योजना की उच्चस्तरीय जांच कर दोषियों पर कार्रवाई करने की मांग की है. मामला तूल पकड़ते देख विभाग की ओर से सहायक अभियंता सुकेश मामले की जांच करने पहुंचे जहां उन्हें ग्रामीणों के विरोध का सामना करना पड़ा. सहायक अभियंता ने ग्रामीणों को दुबारा सड़क पर प्रीमिक्सिंग का भरोसा दिलाया जिसका भुगतान संवेदक को नहीं किया जायेगा.

Kolkata Durga Puja Accident: कोलकाता हादसे में मुजफ्फरपुर के पिता-पुत्र की...

Kolkata Durga Puja Accident, मुजफ्फरपुर: दुर्गा पूजा के उत्सवी माहौल के बीच पश्चिम बंगाल के कोलकाता से एक दुखद घटना सामने आई है। चोरबागान...

Pappu Yadav Controversial Statement: छेड़खानी करने वालों के हाथ काटकर लाने...

Pappu Yadav Controversial Statement, मधेपुरा: पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव ने बेटियों की सुरक्षा को लेकर ऐसा बयान दिया है, जिस पर विवाद खड़ा...

Bihar Durga Puja 2026: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पटना के पूजा...

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने महासप्तमी पर पटना के चार दुर्गा पूजा पंडालों में मां दुर्गा की पूजा-अर्चना की और राज्य की सुख,...