देश को ‘वन नेशन वन इलेक्शन नहीं’ ‘वन एजुकेशन वन इनकम’ चाहिए – राजद

कटिहार : देश को वन नेशन वन इलेक्शन नहीं वन एजुकेशन वन इनकम चाहिए। राजद द्वारा चरणबद्ध तरीके से पंचायत एवं वार्ड स्तर पर अंबेडकर परिचर्चा चलाया जा रहा है। शहर के वार्ड नम्बर 26 में आयोजित अंबेडकर परिचर्चा को संबोधित करते हुए राजद प्रदेश महासचिव समरेंद्र कुणाल ने कहा कि भाजपा सिर्फ सत्ता के फिराक में रहती है, सत्ता के लिए देश की संघीय ढांचे को तोड़ सकती है। वन नेशन वन इलेक्शन के पीछे किसी भी रूप में पब्लिक को फायदा नहीं होगा।

उन्होंने कहा कि देश में आर्थिक असमानता दूर करने की जरूरत है। वहीं शिक्षा में सिलेब्स और देश भर में एक शिक्षा व्यवस्था लागू होना चाहिए जहां अडानी अंबानी पीएम सीएम डीएम के बच्चे पढ़े उसी स्कूल कॉलेज में गरीब किसान मजदूर का बच्चा पढ़े। कुणाल ने कहा कि देश की मजबूती के लिए कॉमन पीपुल को मजबूत नहीं किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि वन नेशन वन इलेक्शन के पीछे वन नेशन वन ऑर्गनाइजेशन का हिडेन एजेंडा है। ताकि देश में चुनाव से लोगों का अधिकार खत्म कर देश में चीन रूस की तरह भाजपा का एकाधिकार कायम हो जाए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आजीवन पीएम बने रहें।

इस अवसर पर जिला प्रधान महासचिव विनोद साह ने कहा कि देश में महंगाई और बेरोजगारी से लोग बेहाल हैं स्थिति बदतर होती जा रही है। लोग वर्ष 2014 के बाद से आर्थिक परेशानी से गुजर रहे हैं।उन्होने कहा कि मोदी सरकार के प्रति लोगों में आक्रोश बढ़ रहा है। नौ सालों में गैस की कीमत चार से बारह सौ तक ले जाया गया। अब चुनाव होने को है तो मात्र दो सौ रुपया घाटा कर देश को मूर्ख बनाया जा रहा है। अंबेडकर परिचर्चा की अध्यक्षता सौरभ यादव ने किया जबकि संचालन शैलेश सिंह निषाद ने किया।

https://22scope.com/biggest-foreign-liquor-consignment-ever-seized-in-katihar/

तौकीर रजा की रिपोर्ट

Brown Sugar Smuggling Chatra: चतरा में ड्रग्स तस्करी पर बड़ा एक्शन!...

Brown Sugar Smuggling Chatra: ड्रग तस्करी के खिलाफ चल रहे अभियान में चतरा पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने तीन अंतर-राज्यीय तस्करों...

Emerald Smuggling Jamshedpur: बहरागोड़ा में पुलिस का बड़ा ऑपरेशन! करोड़ों का...

Emerald Smuggling Jamshedpur: कीमती पत्थरों की कथित तस्करी के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई में, पुलिस ने पूर्वी सिंहभूम जिले के बहरागोड़ा थाना क्षेत्र से...

Jamshedpur Brain Malaria Cases: जमशेदपुर में ब्रेन मलेरिया का विस्फोट! सिर्फ...

Jamshedpur Brain Malaria Cases: पूर्वी सिंहभूम ज़िले में ब्रेन मलेरिया और मलेरिया के बढ़ते मामलों ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। पिछले...