Advertisment

RPF जवान की अंतिम यात्रा में उमड़ी भीड़, झड़प में हुई थी मौत

मुंगेर : तारापुर थाना क्षेत्र के तेघरा गांव के आरपीएफ जवान शमशेर कुमार सिंह का शव पहुंचते ही गांव का माहौल पूरी तरह से गमगीन हो गया. बता दें कि आरपीएफ के जवान 12 अक्टूबर को बांसपानी रेलवे स्टेशन पर ग्रामीणों की हमले में बुरी तरह से घायल हो गए थे. टाटा मुख्य अस्पताल टीएमएच में इलाज के लिए लाया गया, जहां उसकी मौत इलाज के दौरान हो गई. परिजनों के अनुसार आरपीएफ जवान वर्ष 2019 में रेल पुलिस में बहाल हुआ था. चक्रधरपुर रेल मंडल के बांसपानी रेलवे स्टेशन पर कार्यरत था.

शव के साथ आए आरपीएफ के निरीक्षक प्रभारी अशोक कुमार पांडे ने बताया कि पिछले दिनों बांसपानी रेलवे स्टेशन में घूम रहे एक ग्रामीण को आरपीएफ के जवानों ने पकड़ लिया था. पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया था. आरपीएफ थाना से ग्रामीण अपने घर पहुंचा और उनकी मौत हो गई. जिसके कारण आक्रोशित ग्रामीणों ने बांसपानी रेलवे स्टेशन पर हमला बोल दिया. जिसमें आरपीएफ के एक दरोगा सहित दो जवान गंभीर रूप से घायल हो गए थे. एक की मौत इलाज के दौरान हो गई. टाटानगर बैरक से आरपीएफ के सुरक्षाकर्मियों ने मृतक जवान का शव सोमवार को लेकर पहुंचा. जहां पहले से आरपीएफ के जवान का अंतिम दर्शन के लिए लोगों का तांता उमड़ पड़ी.

रिपोर्ट : अतहर खान

सीडीएस जनरल विपिन रावत और अन्य जवानों की मौत पर निकाली गई कैंडल मार्च

Domchanch CO Corruption Protest: कोडरमा के डोमचांच में भ्रष्टाचार के आरोपों...

Domchanch CO Corruption Protest: डोमचांच अंचल में ज़मीन के रिकॉर्ड (जमाबंदी) और ज़मीन से जुड़े मामलों में कथित गड़बड़ी और भ्रष्टाचार के विरोध में स्थानीय...

Jamua Block SIR Inspection: आयुक्त विजय कुमार गुप्ता का जमुआ प्रखंड...

Jamua Block SIR Inspection: उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल के आयुक्त विजय कुमार गुप्ता ने मंगलवार को गिरिडीह जिले के जमुआ प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय का औचक निरीक्षण किया।...

GGSESTC Bokaro Foundation Day: रिसर्च से लेकर कविता तक, GGSESTC के...

GGSESTC Bokaro Foundation Day: चास स्थित इंजीनियरिंग और मैनेजमेंट कॉलेज, गुरु गोबिंद सिंह एजुकेशनल सोसाइटी टेक्निकल कैंपस (GGSESTC) का 16वां स्थापना दिवस सोमवार को उत्साह,...