Advertisment

झारखंड का मुख्यमंत्री कैसा हो खीरु महतो जैसा हो, के नारे के साथ उमड़ी भीड़

Ranchi-राज्य सभा चुनाव में विजयश्री का माला पहन कर रांची लौटे खीरु महतो को एयरपोर्ट पर जदयू कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं से लाद दिया. झारखंड का मुख्यमंत्री कैसा हो, खीरु महतो जैसा हो की गूंज सुनाई पड़ती रही. कार्यकर्ताओं ने खीरु महतो का पारंपरिक तरीके से जोरदार स्वागत किया.इस अवसर पर खीरु महतो ने कहा कि एक झारखंडी भूमि पुत्र को बिहार से राज्य सभा भेजकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार झारखंड के बीच सेतू निर्माण का काम किया है.

रांची लौटे खीरु महतो का जोरदार स्वागत

खीरु महतो ने दावा किया कि इसका असर 2024 के विधान सभा चुनाव में देखने को भी मिलेगा. जदयू यहां अधिक से अधिक सीटें हासिल झारखंड के सत्ता समीकरण में बदलाव करेगी. एक झारखंडी भूमि पुत्र को बिहार से राज्य सभा भेज कर नीतीश कुमार ने झारखंड जदयू संगठन में नई संजीवनी दे दी है. अब एक बार फिर से जदयू झारखंड में मजबूत बन कर उफरेगी.

बता दें कि झारखंड बिहार के विभाजन के समय तक झारखंड में जदयू का संगठन काफी मजबूत माना जाता था. इसके कई विधायक भी जीत कर आए थें, लेकिन बाद जदयू का केन्द्रीय नेतृत्व झारखंड प्रदेश संगठन पर सक्रिय नहीं रहा, इसके कारण झारखंड से जदयू लगातार कमजोर होता गया. अब इस बार खीरु महतो से को राज्य सभा भेज कर नीतीश कुमार ने झारखंड जदयू संगठन में जान फूंकने की कोशिश की है.

Jharkhand High Court Verdict: मानसिक बीमारी का सिर्फ आरोप तलाक का...

झारखंड हाईकोर्ट ने कहा कि केवल मानसिक बीमारी का आरोप लगाकर तलाक नहीं लिया जा सकता। इसके लिए ठोस और चिकित्सीय साक्ष्य प्रस्तुत करना...

JSSC Recruitment 2026: सहायक आचार्य भर्ती आवेदन स्थगित, Inter Level Exam...

जेएसएससी ने सहायक आचार्य (पारा कोटि) भर्ती 2026 की आवेदन प्रक्रिया स्थगित कर दी है। इंटर स्तरीय संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा 2026 के आवेदन की...

JPSC Recruitment Process: जेपीएससी में खत्म हुई Member in Charge व्यवस्था,...

झारखंड लोक सेवा आयोग ने भर्ती प्रक्रिया में बड़ा प्रशासनिक बदलाव किया है। वर्षों पुरानी मेंबर इन चार्ज व्यवस्था लगभग समाप्त कर दी गई...