कुर्सेला प्रखंड में गाईड बांध पर मंडरा रहा खतरा

कटिहार: कुर्सेला प्रखंड में इस बार गंगा-कोसी नदी में पानी के दबाव से गाईड बांध पर खतरा मंडरा रहा है, आजादी से पहले बने ये बांध कितना महत्वपूर्ण है यह इससे समझा जा सकता है कि एक तरफ इसी बांध के ऊपर एन एच 31 कुर्सेला पुल है, वही दूसरी तरफ इस बांध के ऊपर महत्वपूर्ण कुर्सेला रेलवे ब्रिज है। इस बांध में वर्षों से मरम्मत का काम नहीं होने से इसकी हालत जर्जर हो चुकी है, और कई जगह से पानी का रिसाव हो रहा है। हालांकि इस इलाके में बांध को बचाने के लिए जो कुछ काम हुआ है वह स्थानीय लोगों ने आपसी सहयोग से किया है। लोगों का आरोप है कि प्रशासन और सरकार इस बांध के हालात को लेकर गंभीर नहीं है। हलाकि  जिला अधिकारी बताते है की इस गाइड बांध कि जानकारी उनके पास भी है और इस पर विशेष निगरानी रेलवे  के अधिकारी और जिला प्रशासन के द्वारा की जा रही है।

ndrf rescue 22Scope News

एनडीआरएफ के द्वारा जारी है रेस्क्यू और राहत कार्य

कटिहार में बाढ़ प्रभावित क्षेत्र कुर्सेला पंचायत में अब एनडीआरएफ की टीम भी अपनी जिम्मेदारी को लेकर गंभीर है और लगातार एनडीआरएफ के द्वारा जरूरतमंद लोगों को रेस्क्यू करने के साथ साथ राहत कार्य चलाया जा रहा है। शेर मारी पंचायत के शाहपुर धर्मी से 21 वर्षीय गर्भवती महिला बुधनी देवी को एनडीआरएफ टीम द्वारा सुरक्षित स्थान पर पहुँचाया गया है। कटिहार बरारी विधानसभा के कई इलाकों के साथ साथ इन दिनों कुर्सेला प्रखंड के छह पंचायत पूरी तरह जलमग्न है और लगातार एनडीआरएफ की टीम इस हालात को लेकर लोगों की सुरक्षा के लिए सजग है।

Bokaro Hydra Accident: हाइड्रा की चपेट में आने से साइकिल सवार...

Bokaro Hydra Accident: चास थाना क्षेत्र के जोधाडीह मोड़ पर राष्ट्रीय उच्च पथ-32 पर हाइड्रा की चपेट में आने से एक साइकिल सवार की...

 Crime News: भभुआ की सब्जी मंडी में चाकूबाजी, 24 वर्षीय युवक...

बिहार के कैमूर जिले के भभुआ की सब्जी मंडी में चाकू मारकर 24 वर्षीय युवक की हत्या। परिजनों ने एकता चौक पर शव रखकर...

Parasnath News: पारसनाथ के जंगल में नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम,...

गिरिडीह के पारसनाथ स्थित जिख्वाबेड़ा जंगल में पुलिस और CRPF के संयुक्त सर्च ऑपरेशन में 5 किलो का केन बम, कोडेक्स वायर और 38...