गाइड बांध को लेकर आप नेता ने जिला प्रशासन पर लगाए गंभीर आरोप

कटिहार: कुर्सेला गाइड बांध को लेकर प्रशासन गंभीर नहीं होने की आरोप लगाते हुए आप नेता और कार्यकर्ताओं ने आमरण अनशन की शुरुआत कर दी। आप के जिला अध्यक्ष विनोद राज झा ने कहा कि पिछले कई दिनों से उनके द्वारा जिला और रेलवे के आला अधिकारियों को इस बांध को लेकर सजगता दिखाने का आग्रह किया जा रहा है।  इसके बावजूद जिला प्रशासन और रेलवे के अधिकारी आजादी के पहले बनाए गए इस बांध को लेकर गंभीरता नहीं दिखा रहे हैं। आप अध्यक्ष ने कहा कि यह बांध अगर टूट जाता है तो कुर्सेला के साथ-साथ जिले का बड़ा हिस्सा बाढ़ से प्रभावित होगा। इसलिए इस बांध को लेकर गंभीरता दिखाने के आग्रह को लेकर आप नेता और कार्यकर्ताओं ने अनशन शुरू करते हुए गाईड बांध को बचाने को लेकर मुहिम छेड़ दिया है।

Ranchi RIMS-2: 2800 बेड के रिम्स-2 को लेकर बड़ी तैयारी, पर्यावरण...

Ranchi RIMS-2: राजधानी रांची के कांके-नगड़ी क्षेत्र में प्रस्तावित 2800 बेड के ‘रिम्स-2’ मल्टी स्पेशियलिटी टीचिंग हॉस्पिटल सह मेडिकल कॉलेज के निर्माण को लेकर...

Haritalika Teej 2026: हरितालिका तीज पर CM सम्राट चौधरी का संदेश,...

Haritalika Teej 2026: हरितालिका तीज के पावन अवसर पर बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने...

FJCCI Election Result 2026: FJCCI चुनाव में बड़ा उलटफेर नहीं, मुकेश...

FJCCI Election Result 2026, रांची: फेडरेशन ऑफ झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज (FJCCI) सत्र 2026-2027 के चुनाव परिणाम सामने आने के बाद नई...