Begusarai-तेघड़ा थाना क्षेत्र का दनियालपुर गांव के बगीचे में एक फेरीवाले का शव पेड़ से लटकने से सनसनी मची गयी. बताया जा रहा है कि तेघड़ा बाजा निवासी राम सागर साह सुबह-सुबह पांच बजे चाय पीने के लिए अपने घर से निकला था. लेकिन कुछ घंटों के बाद उसका शव बगीचे में एक पेड़ से लटकता हुआ मिला.
स्थानीय लोग हत्या कर शव को पेड़ से लटकाने की आंशका व्यक्त कर रहे हैं. फिलहाल पुलिस शव को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई में जुट गई है. परिजनों का आरोप है कि पड़ोसी से किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था. इसी विवाद में उसकी हत्या की गयी.
रिपोर्ट- सुमीत

















