Patna– आरआरबी एनटीपीसी रिजल्ट में धांधली का आरोप लगाते हुए छात्रों द्वारा आहूत बिहार बंद
का असर बिहार के हर जिले, हर कोने में दिख रहा है.
जिला मुख्यालय से लेकर चौक-चौराहों तक छात्रों द्वारा विरोध प्रर्दशन की खबरें आ रही है.
बिहार बंद को महागठबंधन, जाप और आयसा का भी समर्थन मिल रहा है. देखिए,
विभिन्न जिलों से भेजे गए हमारे रिपोर्टरों की आंखों देखी रिपोर्ट.

राजेंद्र नगर टर्मिनल पटना जंक्शन पर भी भारी संख्या में पुलिस बल और आरपीएफ की तैनाती की गई है,
ताकि किसी प्रकार के उपद्रव से निपटा जा सके, और ट्रेनों के आवागमन बाधित न हो,
शहर के संवेदनशील इलाकों में भी अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है.
डाक बंगला चौराहा पर बेहोश होकर गिरा बीएमपी का जवान, प्रदर्शनकारियों ने अस्पताल पहुंचाने में की मदद
इस बीच डाक बंगला चौराहा पर तैनात एक बीएमपी के जवान को बेहोश होकर गिर पड़ा आनन- फानन में
प्रदर्शनकारी और पुलिस प्रशासन के जवानों ने मिलकर अस्पताल पहुंचाया.
डाकबंगला चौराहे पर दुकानों को जबरन बंद करवाते दिखे जाप कार्यकर्ता

डाकबंगला चौराहे पर जनाधिकार पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा दुकानों को जबरन बंद करवाया जा रहा है.
दुकान बंद नहीं करने पर तोड़फोड़ की भी खबरें आ रही है.

Begusarai– छात्रों को जन अधिकार पार्टी, राजद और आयशा का भी समर्थन मिला. जन अधिकार पार्टी, राजद और आयशा के छात्रों द्वारा
विभिन्न चौक चौराहों पर प्रदर्शन करते हुए एनएच को पूरी तरह से जाम कर दिया गया है.
छात्र आन्लोलन के दौरान कोई अप्रिय घटना नहीं हो इसको लेकर प्रशासन भी पूरी तरह मुस्तैद है.
सभी चौक-चौराहों पर भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गयी है, दंगा नियंत्रण पुलिस बल, बीएमपी,
थाना पुलिस के जवानों को तैनात किया गया है.
रेलवे स्टेशन पर जीआरपी और आरपीएफ के जवानों को तैनाती की गयी है.
Motihari– आज सुबह से ही छात्र बिहार बंद को सफल बनाने के लिए सड़कों पर उतर गए.
छतौनी चौक, बरियारपुर चौक, गांधी चौक और कचहरी चौक पर राजद विधायक और पार्टी नेताओं की ओर से प्रदर्शन किया गया.
जबकि एनएसयूआई ने जानपुल चौक, गांधी चौक को जाम कर यातायात को पूर्ण रुप से बाधित कर दिया.
मोतिहारी शहर के अलावा चकिया, मेहसी, सुगौली, ढ़ाका, घोड़ासहन और रक्सौल कई प्रखंडों में बंद
का व्यापक असर देखने को मिल रहा है.
राजद, कांग्रेस, जाप, वाम दलों की ओर से भी छात्रों को व्यापक समर्थन मिल रहा है.
छात्रों के साथ महागठबंधन के नेताओं ने भी जगह-जगह एनएच 28 और 28 बी समेत कई सड़कों को जाम कर दिया है.
Samastipur-
आज सुबह से ही हजारों की संख्या में आयसा और आरजेडी कार्यकर्ताओं ने दरभंगा पटना मुख्य मार्ग
को ओवरब्रिज के पास जाम कर दिया है, छात्रों द्वारा सरकार विरोधी नारेबाजे की जा रही है.

सुनील कुमार, जिला सचिव,छात्र आइसा ने कहा कि केंद्र सरकार सत्ता में आने के पहले दो करोड़ रोजगार देने
का वादा किया था.
लेकिन रोजगार देने के बदले छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है.
जबकि सरकार द्वारा इस मामले पर उच्च स्तरीय समिति का गठन किए जाने पर युवा राजद जिला उपाध्यक्ष राजू यादव ने कहा
कि केन्द्र सरकार इस मुद्दे को सिर्फ उत्त्तर प्रदेश चुनाव तक टालना चाहती है,
उच्च स्तरीय समिति का गठन सिर्फ आई वास है.
उत्तर प्रदेश का चुनाव खत्म होते ही इसे भूला दिया जाएगा.
Arra-
आयसा और RYA के कार्यकर्ताओं ने आरा- पटना मुख्य मार्ग को जाम कर दिया है.
बस स्टैंड के समीप भारी विरोध प्रर्दशन किया जा रहा है.
छात्रों की ओर से सरकार विरोधी नारेबाजी की जा रही है.
रिपोर्ट- शक्ति, रौबिन,
















