Koderma: जेल में बंद कैदी की मौत, पुलिस पर पत्थरबाजी करने के आरोप में था गिरफ्तार

Koderma: जिले में अवैध खनन को लेकर छापेमारी करने गई पुलिस टीम पर पत्थरबाजी करने के आरोप में गिरफ्तार किए गए एक कैदी की मौत हो गई। मृतक की पहचान कपिल तुरी के रूप में हुई है, जो 30 मार्च को ढाब थाना क्षेत्र के गोरियाडीह गांव में पुलिस टीम पर पथराव के मामले में गिरफ्तार हुआ था।

उस दिन ढाब थाना प्रभारी रवि पंडित की अगुवाई में अवैध खनन के खिलाफ छापेमारी अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान गांव के कुछ लोगों ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया था। इस मामले में 10 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। जिनमें कपिल तुरी भी शामिल था।

कपिल तुरी टीबी की बीमारी से पीड़ित था। उसे पहले भी स्वास्थ्य बिगड़ने पर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। लेकिन हालत में सुधार होने पर उसे दोबारा जेल भेज दिया गया। सोमवार शाम उसकी तबीयत फिर बिगड़ गई और उसे खून की उल्टी होने लगी। तत्काल उसे कोडरमा सदर अस्पताल लाया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

Koderma: प्रभारी जेल अधीक्षक अभिषेक सिंह ने बताया कि परिजनों को सूचना दे दी गई है और शव को पोस्टमार्टम के लिए सुरक्षित रखा गया है। कपिल का इलाज कर रहे डॉक्टर ने बताया कि अस्पताल लाए जाने के बाद कैदी को सांस लेने में दिक्कत हो रही थी और इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।

रिपोर्टः अमित कुमार

Jharkhand vs Kerala Ranji Trophy: रणजी ट्रॉफी में झारखंड की मजबूत...

Jharkhand vs Kerala Ranji Trophy, जमशेदपुर: रणजी ट्रॉफी के ग्रुप सी मुकाबले में झारखंड की टीम ने केरल के खिलाफ पहले दिन मजबूत प्रदर्शन...

Congress Protest in Delhi: SIR के खिलाफ 12 अक्टूबर को कांग्रेस...

Congress Protest in Delhi, रांची: मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) में कथित अनियमितताओं और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की...

Patna Metro Project 2028: पटना में मेट्रो निर्माण को लेकर CM...

Patna Metro Project 2028: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पटना मेट्रो रेल परियोजना का निर्माण कार्य वर्ष 2028 तक पूरा करने का निर्देश दिया है। रविवार,...