प्रसव के दौरान जच्चा व बच्चा की मौत, गुस्से में भड़क उठे परिजन

भोजपुर : भोजपुर जिले के सिन्हा थाना क्षेत्र के गजियापुर गांव स्थित एडिशनल पीएचसी में बुधवार की सुबह प्रसव के दौरान जच्चा व बच्चा की मौत हो गई। जच्चा व बच्चा की मौत होने के बाद उसके परिजनों गुस्सा भड़क उठा। जिसके बाद परिजन द्वारा एडिशनल पीएचसी में जमकर हंगामा किया। हंगामा को लेकर एडिशनल पीएससी में लोगों के बीच काफी देर तक अफरा-तफरी मची। के बाद वहां मौजूद सुरक्षाकर्मियों एवं अन्य लोगों द्वारा समझा बूझकर उनके परिजनों को शांत कराया गया।

Goal 4 22Scope News

जच्चा व बच्चा की मौत – मृतका सिन्हा थाना क्षेत्र के नूरपुर गांव निवासी नरेश कुमार की 24 वर्षीया पत्नी प्रमिला देवी 

जानकारी के अनुसार, मृतका सिन्हा थाना क्षेत्र के नूरपुर गांव निवासी नरेश कुमार की 24 वर्षीया पत्नी प्रमिला देवी है। इधर मृतका की चचेरी ननद यशोदा देवी ने बताया कि वह गर्भवती थी और बुधवार की सुबह उसे काफी तेज दर्द होने लगी। जिसके बाद परिजन द्वारा उसे इलाज के लिए गजियापुर गांव स्थित एडिशनल पीएससी ले जाया गया। वहां पर मौजूद महिला चिकित्सक व नर्सिंग स्टाफ द्वारा उसे देखा गया और कहा गया कि इसे तुरंत प्रसव होने वाला है अंदर लेकर चलो। इसके बाद उसे नर्सिंग स्टाफ द्वारा बेड पर लेटा दिया गया और प्रसव के दौरान खींचातानी की जाने लगी। तभी उसका दर्द बढ़ गया और उसकी हालत काफी बिगड़ हो गई।

यह भी पढ़े : ट्रैक्टर व बाइक की सीधी भिड़ंत, वीडियोग्राफर की मौत…

यह भी देखें :

नेहा गुप्ता की रिपोर्ट

Patna Food Safety Raid: आकाश स्वीट्स से 2,060 किलो मिठाई जब्त,...

Patna Food Safety Raid: त्योहारों के दौरान लोगों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बिहार सरकार के खाद्य संरक्षा...

PMCH Patna Triage Facility: PMCH में 47 बेड की ट्रायज सुविधा...

PMCH Patna Triage Facility: बिहार के प्रमुख सरकारी अस्पताल पटना मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (PMCH) में इमरजेंसी सेवाओं के विस्तार की तैयारी की गई...

India New Zealand Rugby Series Rajgir: राजगीर में भारत-न्यूजीलैंड अंडर-20 रग्बी...

India New Zealand Rugby Series Rajgir: बिहार के राजगीर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में मंगलवार को भारत और न्यूजीलैंड की अंडर-20 रग्बी सीरीज का समापन हुआ।...