विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला की तैयारी को लेकर जिला प्रशासन ने लिया जायजा

सुल्तानगंज : भागलपुर जिले के सुल्तानगंज में होने वाले विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला की तैयारी को लेकर जिलाधिकारी नवल किशोर चौधरी एसएसपी आनंद कुमार सुल्तानगंज नमामी गंगा घाट पहुंचकर घाट का निरीक्षण किया। मेला को लेकर एसडीएम सहित संबंधित पदाधिकारी से आवश्यक जानकारी प्राप्त किए। जिसमें बारी बारी से सभी विभाग से होने वाली तैयारी को लेकर पूरी जानकारी प्राप्त कर आवश्यक निर्देश दिए।

कांवरियों को गंगा घाट तक पहुंचने में कोई दिक्कत नहीं हो – डीएम

आपको बता दें कि कांवरियों को गंगा घाट पहुंचने और जल भर कर सुरक्षित निकलने को लेकर कोई परेशानी नही हो इसको लेकर निर्देश दिए कि मेला प्रतिबंधित क्षेत्र में कोई दुकान या किसी प्रकार का अतिक्रमण नही रहेगा। घाट पर कांवरिया का झोला मोबाइल चोरी की घटना के रोकथाम को लेकर दोनो घाटो पर हाई लेवल सीसीटीवी कैमरा लगाने और उस पर 24 घंटे निगरानी करने का निर्देश दिया गया। प्रतिबंधित जोन बनाकर उसका प्रचार-प्रसार करने को कहा गया। दोनो घाटो पर शुद्ध पेयजल व्यवस्था और पानी टंकी में एलार्म लगाने का व्यवस्था करने को कहा गया।

DM ने चापानल मरम्मत और शुद्ध पानी को लेकर पीएचईडी विभाग को निर्देश दिया

वहीं सभी चापानल मरम्मत और शुद्ध पानी को लेकर पीएचईडी विभाग को निर्देश दिया गया। जिसमें विभाग ने बताया कि इंजिनियर की कमी है इसको लेकर डीएम ने जल्द इंजिनियर की कमी दुर करने का आश्वासन दिया। नमामी गंगे घाट पर पानी में नुकेले पत्थर से कांवरिया जख्मी होता है इसको लेकर अविलंब उस पर जियो बैग डालने का निर्देश दिया गया। साफ-सफाई को लेकर विशेष निर्देश देते हुए डीएम ने बताया कि 24 घंटे इसको लेकर व्यवस्था करें और सफाई की निगरानी सीसीटीवी से करें। इसमें किसी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। 24 घंटे निर्बाध बिजली मेला क्षेत्र में उपलब्ध हो। मौके पर संबंधित सभी अधिकारी पदाधिकारी मौजूद थे।

यह भी पढ़े : भीषण गर्मी से लोग परेशान, अस्त-व्यस्त हुआ जनजीवन

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

श्ववेताबंर झा की रिपोर्ट

Bihar Gati Project Review: बिहार में 12 लाख आवास निर्माण का...

Bihar Gati Project Review, पटना: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मंगलवार, 27 अक्टूबर 2026 को ‘बिहार गति’ के तहत 100 करोड़ रुपये से...

साइबर ठगी का नया चेहरा: OTP से Digital Arrest तक, ठग...

कभी OTP मांगा जाता था, अब ठग कहते हैं—“आपके खिलाफ CBI में केस है”इसे भी पढ़ेंDigital Arrest Scam: रांची से दो गिरफ्तार, मुंबई के...

Bihar MLC Counting Centre Chaos: पटना में मतगणना केंद्र के बाहर...

Bihar MLC Counting Centre Chaos, पटना: बिहार विधान परिषद की शिक्षक और स्नातक कोटे की सीटों पर मतगणना के बीच पटना के बांकीपुर राजकीय...