Advertisment

घर से शौच के निकला था बुजुर्ग, कुएं में गिरने से मौत

धनबाद/झरिया : झरिया के पाथरडीह थाना अन्तर्गत भारडीह बस्ती में सोमवार की सुबह एक 76 वर्षीय बुजुर्ग की कुएं में गिरकर मौत हो गई. मृतक का नाम काली चरण कुम्हार बताया जा रहा है. परिजनों का कहना है कि काली चरण का आंख कमजोर थी, जिसके कारण कम देख पाते थे.

सोमवार की सुबह शौच के लिए घर से निकले थे और कुआं में गिर गए. घंटों बाद जब मृतक घर नहीं पहुंचे तो परिजनों ने खोजबीन शुरू की. घंटों खोजबीन के बाद कुआं के पास मृतक का चप्पल देख गया. जिससे यह अंदाज लगाया गया कि मृतक कुआं में गिर गये होंगे. परिजन और स्थानीय लोगों की मदद से मृतक को कुआं से निकला गया और इसकी सूचना पाथरडीह थाना को दी. सूचना पाकर पाथरडीह थाना के ASI उपेंद्र कुमार दलबल के साथ मौके पर पहुंच शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए धनबाद भेज दिया.

रिपोर्ट : राजकुमार

Jharkhand Panchayat Election 2027: OBC Reservation के लिए ट्रिपल टेस्ट की...

झारखंड में संभावित पंचायत चुनाव 2027 की तैयारी शुरू हो गई है। ओबीसी आरक्षण के लिए ट्रिपल टेस्ट प्रक्रिया पूरी करने की जिम्मेदारी राज्य...

Ranchi Theft Case: पंडरा के डार्लिंग आर्केड चोरी मामले में दूसरे...

रांची के पंडरा स्थित डार्लिंग आर्केड अपार्टमेंट में 20 लाख के जेवर और नकदी चोरी मामले में पुलिस को अहम सुराग मिले हैं। बिहार...

CAT 2026 Registration: तीन अगस्त से शुरू होंगे आवेदन, 29 नवंबर...

CAT 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन तीन अगस्त से शुरू होगा। परीक्षा 29 नवंबर को होगी। जानें आवेदन तिथि, शुल्क, एडमिट कार्ड और परीक्षा केंद्रों...