18 लाख के जेवरात और 3 लाख नगद की चोरी

रांची: कांके थाना क्षेत्र के बंद घर में चोरों ने बड़ी चोरी की घटना को अंजाम दिया है। चोरों ने बंद घर में लगभग 18 लाख के जेवरात और 3 लाख नगद की चोरी की घटना को अंजाम दिया है।

इस चोरी की घटना को कांके रोड के चौड़ी बस्ती स्थित राजनिकेतन जो नाग केंपस में अंजाम दिया है। इस मामले की सूचना के बाद पुलिस छानबीन कर रही है।

घर के मालिक योगेंद्र प्रसाद ने बताया कि वह अपने पूरे परिवार के साथ 18 अक्टूबर को बनारस जाने के लिए निकले थे।

इस दौरान उनके किराएदार राकेश शर्मा ने फोन करके उन्हें बताया कि उनके घर पर चोरी हो गई है। इसके बाद पड़ोसी से संपर्क करने पर सीसीटीवी कैमरे में रात 1:15 बजे 5 से 6 लोग द्वारा दरवाजा तोड़कर घर में घुसते हुए फुटेज देखा गया है। इस सूचना के बाद सभी लोग 20 अक्टूबर को रांची वापस आ गए और चोरी को लेकर कांके थाना में एफ आई आर दर्ज किया गया है। जिसके बाद पुलिस छानबीन कर रही है।

Awarapan 2: आवारापन 2 का दूसरा गाना Review: सिर्फ इमरान हाशमी,...

Awarapan 2 रांची: आवारापन 2 का दूसरा गाना किसी पारंपरिक रोमांटिक ट्रैक की तरह नहीं, बल्कि एक भावनात्मक यात्रा की तरह सामने आता है।...

Baghmara Employment Talks: सलानपुर माइंस में नियोजन पर बड़ा फैसला, पीयूष...

Baghmara Employment Talks: बाघमारा में BCCL एरिया-4 के तहत चलने वाली सलानपुर कोलियरी की RK आउटसोर्सिंग खदान में विस्थापित लोगों को नौकरी देने की...

Toxic का एक और खंजर: इश्क, जुनून और धोखे की आग...

रांची: Toxic: A Fairy Tale for Grown-Ups का पहला गाना 'तबाही' जहां यश और कियारा आडवाणी की केमिस्ट्री को लेकर चर्चा में रहा, वहीं...