बच्ची की न्याय के लिए थाना पहुंचे पिता, थानेदार ने दर्ज नहीं की रिपोर्ट

औरंगाबाद : औरंगाबाद से मानवता को शर्मसार कर देने वाली घटना निकलकर सामने आ रहा है जहां एक तीन वर्षीय बच्ची का पिता आज 16 दिन से न्याय की गुहार लगा रहा है। लेकिन थानेदार ने मामले की प्राथमिकी दर्ज करने से भी इनकार कर दिया है। घटना मदनपुर थाना के शिवगंज बाजार की है जहां 17 सितंबर को घरेलू विवाद में आपने चाची के द्वारा एक तीन वर्षीय बच्ची को चावल के गर्म माड़ में डाल दिया गया जिससे बच्ची पूरी तरह से झुलस गई है। जिसका इलाज औरंगाबाद सदर अस्पताल मे चल रहा है।

आपको बता दें कि शिवगंज निवासी अरुण आज पिछले 16 दिनों से दर दर भटक रहा है परंतु उसे न्याय नहीं मिल पा रही है। आज सुबह सदर अस्पताल के शिशु वार्ड में बच्ची की इलाज करा रहे अरुण ने बताया कि पिछले 17 सितंबर को घरेलु झगड़े में उसके भाई की पत्नी ने गर्म माड़ में धक्का दे दिया। जिससे यह गंभीर रूप से झुलस गई थी जिसको लेकर हमने मदनपुर थानाध्यक्ष को एक आवेदन दिया था लेकिन वह इस मामले की प्राथमिकी ही नहीं दर्ज किया। जिसके कारण उसकी बच्ची को न्याय नहीं मिल पा रहा है। उसने वरीय अधिकारियों से न्याय की गुहार लगते हुए आग्रह किया है और वरिए अधिकार इस मामले की जांच करवाने की भी मांग किया है।

दीनानाथ मौआर की रिपोर्ट

Bihar Vigilance Raid: बिहार में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई! चंद्रशेखर सिंह...

Bihar Vigilance Raid, पटना: बिहार में भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच के तहत निगरानी अन्वेषण ब्यूरो ने ग्रामीण विकास विभाग के कार्यपालक अभियंता चंद्रशेखर...

Sudhakar Singh Defamation Notice: सांसद सुधाकर सिंह को 5 करोड़ की...

Sudhakar Singh Defamation Notice: बिहार के बक्सर से राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के लोकसभा सांसद सुधाकर सिंह को वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी कुंदन कृष्णन की...

Gopalganj Sanjana Death Case: गोपालगंज में संजना की संदिग्ध मौत पर...

Gopalganj Sanjana Death Case: बिहार के गोपालगंज जिले के थावे में दो दिन से लापता 12 वर्षीय संजना का शव मिलने के बाद गांव...