24 से 28 नवंबर तक चलेगा 18वीं बिहार विधानसभा का पहला सत्र

पटना : बिहार विधानसभा का चुनाव खत्म हो गया है। 20 नवंबर को नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह होना है। कल यानी 19 नवंबर को राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) का बैठक होने वाली है। इसी में विधायक दल का नेता चुना जाएगा। साथ ही कल भारतीय जनता पार्टी (BJP) और जनता दल यूनाइटेड (JDU) विधायक दल का नेता चुना जाएगा। कल दोनों पार्टियों की बैठक होने वाली है। अभी एक खबर निकलकर सामने आ रही है कि 24 से 28 नवंबर तक 18वीं बिहार विधानसभा का पहल सत्र चलेगा।

20 नवंबर को CM और डिप्टी सीएम को दिलायी जाएगी शपथ

20 नवंबर को मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री शपथ लेने के बाद विधानसभा में विधायकों को शपथ दिलाई जाएगी। बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए की प्रचंड जीत हुई है। जिसमें एनडीए ने 202 सीटों पर जीत दर्ज की है जबकि महागठबंधन को 35 सीटों पर ही संतोष करना पड़ा है। वहीं छह सीट अन्य के खाते में गई है। अब पटना का गांधी मैदान एसपीजी के हवाले कर दिया गया है। 17 से 20 तक एसपीजी के हवाले गांधी मैदान रहेगा। पटना के गांधी मैदान में 20 नवंबर को शपथ ग्रहण समारोह होना है।

यह भी देखें :

यह भी पढ़े : सरकार बनाने से पहले क्या NDA में सब ठीक, अमित शाह से मिलने पहुंचे संजय कुमार झा…

अंशु झा की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img