Advertisment

रेल ड्राइवर की बीवी के साथ नहीं हुआ था गैंग रेप, बच्चा नहीं जनने पर पति ने की हत्या

औरंगाबाद : ओबरा थाना क्षेत्र के भरूब में एक सप्ताह पहले सुमन पटेल की पत्नी रिंकी देवी हत्या कांड का खुलासा पुलिस ने कर ली हैं. उसकी हत्या अपराधियों ने नही बल्कि उसके पति, सास व दोस्त ने मिलकर की थी और घटना को दूसरा मोड़ देते हुए यह कहा गया था कि उसके साथ दुष्कर्म कर हत्या की गई थी. लेकिन पुलिस ने जब मामला को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू की तो सब कुछ सामने आ गया.

प्रेसवार्ता के दौरान जानकारी देते हुए एसपी कानतेश कुमार मिश्रा ने बताया कि भरूब में रिंकी देवी, पति सुमन पटेल की हत्या उसके पति एवं परिवार के लोगों के द्वारा कर दिया गया था. इस संबंध में मृतका रिंकी देवी के भाई आदित्य राज के द्वारा आवेदन के आधार पर ओबरा थाना काण्ड सं0-275/21, 3.11.21, धारा-304(बी)/34 भा0द0वि0 दर्ज किया गया.

मृतका के पति सुमन पटेल, सास लालवती कुँवर व सुमन पटेल के दोस्त सिकन्दर यादव, सभी निवासी भरूब एवं अन्य अज्ञात के विरूद्ध दहेज के लिए प्रताड़ित कर हत्या करने का आरोप लगाया गया था. मृतका के पति सुमन पटेल को गुप्त सूचना के आलोक में 12 नम्बर 2021 को उनके घर से ही गिरफ्तार कर लिया गया है. इसके लिए एक टीम का गठन किया गया था. ओबरा थानाध्यक्ष पंकज कुमार सैनी सहित अन्य लोगों को पुस्कार दिया जायेगा.

रिपोर्ट : दीनानाथ

रुपा तिर्की मामले में पंकज मिश्रा के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करने का आदेश

Koderma Meghatari Road Accident: मेघातरी घाटी में भीषण हादसा, ट्रक का...

Koderma Meghatari Road Accident: सोमवार देर रात जिले के मेघातरी घाटी इलाके में एक दुखद सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। पत्थर...

Jharkhand Panchayat Election 2027: OBC Reservation के लिए ट्रिपल टेस्ट की...

झारखंड में संभावित पंचायत चुनाव 2027 की तैयारी शुरू हो गई है। ओबीसी आरक्षण के लिए ट्रिपल टेस्ट प्रक्रिया पूरी करने की जिम्मेदारी राज्य...

Ranchi Theft Case: पंडरा के डार्लिंग आर्केड चोरी मामले में दूसरे...

रांची के पंडरा स्थित डार्लिंग आर्केड अपार्टमेंट में 20 लाख के जेवर और नकदी चोरी मामले में पुलिस को अहम सुराग मिले हैं। बिहार...