भारत के समृद्ध भविष्य का सुनहरा बजट, सभी वर्गों का होगा उत्थान- मनीष जायसवाल

हजारीबाग. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने नरेंद्र मोदी सरकार 3.0 का पहला आम बजट मंगलवार को पेश किया। बजट पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सांसद मनीष जायसवाल ने कहा कि यह बजट 140 करोड़ भारतीयों की जन-आकांक्षाओं को पूरा करने के साथ देश की अर्थव्यवस्था और आधारभूत ढांचा को मजबूती प्रदान करने वाला है। इसमें देश के गरीबों, किसानों, महिलाओं, युवाओं के साथ हर वर्ग के विकास और उत्थान का ध्यान रखा गया है।

बजट पर बोले सांसद मनीष जायसवाल

सांसद मनीष जायसवाल ने कहा कि उन्नत बुनियादी ढांचे, नवाचार और अगली पीढ़ी के सुधारों के साथ एक समृद्ध भविष्य की ओर अग्रसर करते हुए समाज के हर वर्ग के विकास को इस बजट ने समाहित किया है। उन्होंने कहा कि यह गतिशीलता कृषि में उत्पादकता को बढ़ावा देने, रोजगार और कौशल को बढ़ाने और मानव संसाधन एवं सामाजिक न्याय को बढ़ाने का वादा करता है। यह शहरी विकास और ऊर्जा सुरक्षा में प्रगति को प्रेरित करता है। बुनियादी ढांचे, नवाचार, अनुसंधान और अगली पीढ़ी के सुधारों पर मजबूत फोकस के साथ यह बजट सभी क्षेत्रों में भारत की महत्वपूर्ण प्रगति के लिए मंच तैयार करता है।

सांसद मनीष जायसवाल ने कहा कि यह दूरदर्शी बजट मोदी सरकार 3.0 के दूरदर्शी नेतृत्व के तहत भारत के लिए एक समृद्ध भविष्य सुनिश्चित करते हुए सतत विकास, नवाचार और स्थायी प्रगति को बढ़ावा देगा। उन्होंने कहा कि देश के पांच राज्यों के साथ पूर्वोदय योजना में झारखंड को शामिल करने से झारखंड की तस्वीर बदलेगी। सांसद मनीष जायसवाल ने एक उज्जवल, समृद्ध भविष्य के साथ दूरदर्शी बजट पेश करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को धन्यवाद एवं बधाई दी।

Muzaffarpur Liquor Seizure: चिमनी भट्ठे के तहखाने में शराब का भंडार!...

Muzaffarpur Liquor Seizure: बिहार में शराबबंदी के बावजूद अवैध शराब की बरामदगी के मामले सामने आ रहे हैं। मुजफ्फरपुर जिले के हथौड़ी थाना क्षेत्र...

Samrat Choudhary Tarapur Visit: महानवमी पर तारापुर के 11 दुर्गा मंदिरों...

Samrat Choudhary Tarapur Visit: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने महानवमी के अवसर पर मुंगेर जिले के तारापुर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न दुर्गा मंदिरों...

Samrat Choudhary Mahanavami Puja: महानवमी पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने की...

Samrat Choudhary Mahanavami Puja: महानवमी के पावन अवसर पर बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने राजधानी पटना में मां दुर्गा की पूजा-अर्चना की। इस...