Dhanbad: IIT- ISM में आयोजित इंडस्ट्रीज इंस्टिट्यूट इंट्रेक्शन एवं प्रदर्शनी कार्यक्रम के उद्घाटन समारोह में शुक्रवार को राज्यपाल संतोष गंगवार बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित हुए। कांक्लेव के उद्घाटन सत्र को सम्बोधित करते हुए राज्यपाल ने कहा कि आत्म निर्भर भारत के लिए आवश्यक स्मार्ट माइनिंग, क्रिटिकल मिनरल्स और ग्रीन एनर्जी पर फोकस यह कार्यक्रम ज्ञान शोध और उद्योग के आपसी समन्वय का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत कर रहा है।
“झारखण्ड में उपलब्ध खनिज केवल औधोगिक विकास का आधार नहीं है, बल्कि राष्ट्रीय निर्माण का भी आधार है”
राज्यपाल ने IIT ISM में कहा-झारखण्ड खनिज सम्पदा से परिपूर्ण है, झारखण्ड में उपलब्ध खनिज केवल औधोगिक विकास का आधार नहीं है, बल्कि राष्ट्रीय निर्माण का भी आधार है। देश आत्म निर्भर भारत और विकसित भारत की ओर आगे बढ़ रहा है। क्रिटिकल मिनरल्स देश की प्रगति के लिए आवश्यक है। विकसित भारत और आत्म निर्भर भारत के लिए शिक्षण संस्थानों व छात्रों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। देश शीघ्र विश्व की तीसरी अर्थ व्यवस्था बनेगा। यह कांक्लेव विचार का ही केवल मंच नहीं बनेगा, बल्कि नवाचार के दिशा में भी आगे बढ़ेगा।
Read More: Under-19 World Cup : वैभव सूर्यवंशी का तूफानी शतक, CM नीतीश कुमार ने ट्वीट कर दी बधाई…
IIT ISM ने रसियन कंपनी रोस्टम के साथ MoU किया साइन
ट्रिपल आई यानी इंडस्ट्रीज इंस्टिट्यूट इंट्रेक्शन एवं प्रदर्शनी कार्यक्रम के संदर्भ में राज्यपाल ने मिडिया से बात करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन से यह समझ आता है कि हम अच्छी दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। इस कांक्लेव में IIT ISM ने स्मार्ट माइनिंग में 5G तकनीक को लाने के लिए BSNL तथा क्रिटिकल मिनरल्स की खोज के लिए रसिया की कंपनी रोस्टम के साथ MoU साइन किया है। डिप्टी डायरेक्टर प्रो. धीरज कुमार ने बताया कि कुल सात कम्पनियों से करार किये जा रहे हैं।
असित साहा ने कार्यक्रम को किया संबोधित
कांक्लेव में भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण के महानिदेशक असित साहा भी उपस्थित हुए थे। उन्होंने बताया कि 2047 तक भारत को विकसित भारत बनाना है। विकसित भारत बनाने के लिए भारत का आत्मनिर्भर बनना भी जरुरी है। क्रिटिकल मिनरल्स आज सभी तरह के इलेक्ट्रोनिक चीजों में इस्तेमाल हो रहे हैं। क्रिटिकल मिनरल्स हमें ढूंढना है ढूंढने के बाद उसे जमीन से निकालना है। यह एक प्रक्रिया है और इस दिशा में तेजी से कदम बढ़ाये जा रहे हैं।
Highlights


