महागठबंधन ने दिखाई पटना की सड़कों पर ताकत तो सत्ता पक्ष की बढ़ गई बेचैनी

एस के राजीव

पटना : आज का दिन इंडिया महागठबंधन के दलों के लिए मानो चुनाव जीतने जैसा दिन था। सुबह 10 बजे पटना गांधी मैदान से शुरू हुई महागठबंधन की वोट अधिकार यात्रा या फिर यूं कहें वोट बचाओ यात्रा की शुरुआत हुई जो पटना के नेहरु रोड स्थित अंबेडकर की मूर्ति के पास आकर समाप्त हुआ। गांधी मैदान से शुरू हुई यह यात्रा वोट बचाओ कम और महागठबंधन का शक्ति प्रदर्शन ज्यादा दिखा। समर्थकों की भारी भीड़ उत्साह से लवरेज दिखी और भारी उमस के बीच भी अपने नेताओं के साथ डटी रही।

DIARCH Group 22Scope News

आरोप-प्रत्यारोप का दौड़ खुब चला और निशाने पर चुनाव आयोग कम मोदी और नीतीश ज्यादा रहे

हालांकि इस यात्रा का उद्देश्य अगर वोटरों को उसका अधिकार दिलाना है तो फिर इसके लिए चुनाव आयोग को जिम्मेदार नहीं ठहराकर मोदी सरकार को जिम्मेदार ठहराया गया जो यह बता रहा था की लड़ाई वोटरों के लिए कम और बिहार की सत्ता पाने के लिए ज्यादा है। सड़क मार्च कर नेताओं ने चुनावी अंदाज में बिहार में दो माह बाद होने वाले विधानसभा चुनाव की झलक दिखा दिया। आरोप-प्रत्यारोप का दौड़ खुब चला और निशाने पर चुनाव आयोग कम मोदी और नीतीश ज्यादा रहे। लेकिन इस अधिकार यात्रा के माध्यम से वोटरों को कितना अधिकार मिल पाएगा यो तो पता नहीं लेकिन राहुल ने बिहार की सरजमीं पर अपने वजूद का झंडा जरुर बुलंद कर लिया। सड़क मार्च में राहुल गांधी लीड रोल में नजर आए तो साथ में तेजस्वी, झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन सहित कई बड़े नेता उपस्थित रहे। जिन्होंने अंतत बिहार में तेजस्वी के नेतृत्व में महागठबंधन की सरकार बनाने का संकल्प लिया।

यह भी देखें :

यह भी पढ़े : वोटर अधिकार सभा में गरजे तेजस्वी यादव, कहा- दो भाजपाई मिलकर चुनाव आयोग के साथ कर रहे वोट चोरी…

यह खबर शेयर करें
FacebookXTelegram

Child Marriage Free Jharkhand Campaign: बाल विवाह के खिलाफ उठी आवाज,...

Child Marriage Free Jharkhand Campaign, गिरिडीह: बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीति को खत्म करने और बच्चों के सुरक्षित भविष्य को सुनिश्चित करने के उद्देश्य...

Delimitation Democratic Representation: परिसीमन पर राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी का समर्थन,...

Delimitation Democratic Representation, गिरिडीह: परिसीमन के माध्यम से देश में लोकतांत्रिक प्रतिनिधित्व का दायरा बढ़ाने की पहल का राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी ने स्वागत किया...

बिहार की छात्राओं को हर महीने मिलेंगे 10 हजार रुपये, जानिए...

पटना: बिहार में उच्च शिक्षा को गांव और प्रखंड स्तर तक पहुंचाने के लिए राज्य सरकार कई महत्वपूर्ण कदम उठा रही है। अब विद्यार्थियों...