नीतीश राज में बढ़ा अपराध का ग्राफ, असुरक्षित है जनता- सुशील मोदी

दिवंगत व्यवसायी हरी जी गुप्ता के परिजनों से सुशील मोदी ने की मुलाकात

आरा : बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री व राज्यसभा सांसद सुशील मोदी ने महागठबंधन सरकार पर

निशाना साधते हुए कहा कि नीतीश राज में अपराध का ग्राफ बढ़ गया है.

जनता अब असुरक्षित महसूस कर रहे हैं. उक्त बातें आरा के दिवंगत व्यवसायी हरी जी गुप्ता के

परिजनों से मुलाकात के बाद मीडिया को संबोधित करते हुए कही.

बता दें कि चर्चित व्यवसायी हरी जी गुप्ता को बीते दिन अपराधियों ने अपहरण कर हत्या कर दी थी.

उसके बाद से विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता नीतीश सरकार पर निशाना साध रहे हैं.

सुशील मोदी ने व्यवसायी के परिवारवालों से मुलाकात कर पूरे घटना की जानकारी ली

और परिवारजनों को ढांढस बांधते हुए अपराधियों को स्पीडी ट्रायल से सजा

दिलवाने और परिवार को सुरक्षा दिलवाने का आश्वासन दिया.

shushil1 22Scope News

महागठबंधन सरकार में अपराधियों का बोलबाला

आरा परिसदन में प्रेस को संबोधित करते हुए सुशील मोदी ने बिहार सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि जब से नीतीश कुमार राजद से मिलकर सरकार चला रहे है, तब से बिहार के लोग अपने-आप को असुरक्षित महसुस कर रहे है. बिहार में अपराध का ग्राफ अचानक तेजी से बढा़ है. अपराधियों का बोलबाला हो गया है. यही कारण है कि अपराधी भी सरकार देखकर अपराध करता है. राजद का चरित्र ही अपराधी का रहा है और सभी अपराधी बिहार में अपना सरकार मानकर अपराध करते जा रहे हैं, क्योकि इन अपराधियों का संरक्षक खुद बिहार सरकार है.

संरक्षित अपराधियों के द्वारा दिया गया घटना को अंजाम

आरा में हुए व्यवसायी की हत्या को पुलिस प्रशासन आपसी झगड़े की ओर मोड़ रही है, जबकि यह घटना सुनियोजित तरीके से संरक्षित अपराधियों द्वारा किया गया. व्यवसायियों को सुरक्षा प्रदान करने का कार्य सरकार की होती है. व्यवसायियों को सुरक्षा हेतु हथियार का लाइंसेंस देना चाहिए. बीजेपी व्यवसायियों द्वारा आरा बंदी का समर्थन कर सड़क पर उतरी और कल जिला मुख्यालय पर धरना पर भी बैठेगी.

राजद पर जमकर बरसे सुशील मोदी

पूर्व उपमुख्यमंत्री ने कहा कि राजद के लोगों का एक ही काम होता है बिहार में हाहाकार मचाना और अपराध करना. भोजपुर जिला सहित बिहार के सभी जिलों में इनलोगों द्वारा अपराध किया जा रहा है. इन लोगों का अपराध का इतिहास रहा है.राजबल्लभ यादव रेप केस में जेल में बंद है. वहीं पूर्व विधायक अरुण यादव रेप केस में पकड़ाने के बावजूद अस्पताल में दरबार लगा रहे हैं. अरुण यादव और सुभाष यादव एक दिन में रावड़ी देवी को आठ फ्लैट दिए थे.

फिर से जंगलराज की ओर बढ़ रहा बिहार

राजद में निशाना साधते हुए कहा सुशील मोदी ने कहा कि बिहार सरकार में मंत्री बने कार्तिकेय कुमार को पुलिस गिरफ्तार नहीं कर पाई और उसे जमानत मिल गया.मोकामा विधानसभा उपचुनाव में पूरे चुनाव तक प्रत्याशी के साथ वोट मांग रहा था. राजद के अपराधियों से आज पूरा बिहार भयभीत है. बिहार सरकार में भी कितने अपराधी मंत्री बने हुए है. अपहरण, रंगदारी, हत्या बढ़ रहे है. फिर से बिहार जंगलराज की ओर बढ़ रहा है. भारतीय जनता पार्टी वैसे अपराधी सरकार के मनसूबे को पूरा होने नहीं देगी. इस दौरान जिलाध्यक्ष डॉ. प्रेम रंजन चतुर्वेदी, जिला पदाधिकारी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य और जिला के नेता और कार्यकर्ता शामिल थे.

रिपोर्ट: नेहा गुप्ता

Gumla Digital Crop Survey: गुमला के किसानों के लिए अहम खबर!...

Gumla Digital Crop Survey: जिले में फसलों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार करने के लिए चल रहे डिजिटल क्रॉप सर्वे में तेजी लाने की तैयारी...

Dhanbad Market Committee Rent Hike: धनबाद के 436 दुकानदारों पर बढ़ेगा...

Dhanbad Market Committee Rent Hike, धनबाद: धनबाद कृषि उत्पादन बाजार समिति में कारोबार करने वाले दुकानदारों को अब दुकान के किराये के लिए पहले...

Ranchi Cyber Crime: रांची में किराये के मकान से चल रहा...

Ranchi Cyber Crime, रांची: राजधानी रांची में साइबर अपराध के खिलाफ पुलिस ने मंगलवार को पंडरा थाना क्षेत्र में छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान...