Aligarh से गया पहुंच कर समूह ने 198 लावारिस मृतकों को किया पिंडदान

गया: बिहार के गया में विश्व प्रसिद्ध पितृपक्ष मेला चल रहा है। पितृपक्ष मेला में अक्सर लोग तो अपने पितरों को पिंड दान करने पहुंचते हैं लेकिन 193 लोगों के एक ऐसा समूह गया पहुंचा है जिसने लावारिश शवों को पिंडदान किया। यह समूह अलीगढ़ से गया पहुंचा है जिसने 198 लावारिस शवों की अस्थियां सुल्तानगंज गंगा घाट में विसर्जित की और फिर गया पहुंच कर 193 लोगों को पिंडदान किया। इस समूह में 98 महिलाऐं भी शामिल हैं।

यह समूह अलीगढ के मानव उपकार संस्था से गया पहुंची है। संस्था के फाउंडर विष्णु कुमार बंटी ने बताया कि मानव उपकार एक संस्था है जो पिछले 25 वर्षों से काम कर रहा है। अलीगढ़ में लावारिस शवों का अंतिम संस्कार करते हैं और फिर उसकी अस्थियां गंगा में प्रवाहित करते हैं और फिर उनका पिंडदान भी करते हैं। उन्होंने बताया कि 6000 लोगों का अंतिम संस्कार और पिंडदान किया है।

हर वर्ष पितृपक्ष में उनकी अस्थियों को गंगा में विसर्जित कर पिंडदान करते हैं। उन्होंने बताया कि अब तक चार धामों में से तीन धाम द्वारिका, रामेश्वरम और जगन्नाथ जी में और 12 ज्योतिर्लिंगों में से 9 ज्योतिर्लिंग में जा कर उन्होंने अस्थि विसर्जन और पिंडदान किया है। इस बार उन लोगों ने सुल्तानगंज में 198 लावारिस शवों का अस्थि विसर्जन किया और उसके बाद फिर गया में पहुंच कर सभी लोगों को पिंड दान भी किया।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-    Gaya SSP ने पैदल ही किया पितृपक्ष मेला का निरीक्षण, भीड़ नियंत्रण करने के साथ ही…

गया से आशीष कुमार की रिपोर्ट

Aligarh Aligarh Aligarh Aligarh

Aligarh

Saffrn

Trending News

‘एलसी-70ए आरओबी की संरचना पूर्णतः सुरक्षित, तकनीकी जांच व मरम्मत कार्य...

पटना : राज्‍य के पथ निर्माण मंत्री इंजीनियर कुमार शैलेंद्र ने बताया कि बक्सर-बरौनी रेलखंड स्थित एलसी-70ए पर रेलवे ओवरब्रिज (ROB) अभी निर्माणाधीन है।...

सचिव ने मीठापुर-चिरैयाटांड़ फ्लाईओवर परियोजना का किया स्थल निरीक्षण, निर्धारित समयसीमा...

पटना : पथ निर्माण विभाग के सचिव पंकज कुमार पाल द्वारा पटना शहर के अंतर्गत निर्माणाधीन मीठापुर-चिरैयाटांड़ फ्लाईओवर परियोजना का स्थल निरीक्षण किया। सचिव...

राबड़ी व तेजस्वी ने लौटाई सुरक्षा, आवास के बाहर पसरा सन्नाटा,...

पटना : बिहार की राजनीति में सुरक्षा को लेकर नया विवाद खड़ा हो गया है। पूर्व मुख्यमंत्री व राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के सुप्रीमो...

बड़ा हादसा टला, NH-31 पर गैस सिलेंडरों से लदा टैंकर पलटा,...

कटिहार : कटिहार में एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। जिले के कुर्सेला थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएच-31 पर विषहरी स्थान के पास गैस सिलेंडरों...

MLC उम्मीदवार बनने के बाद BJP दफ्तर पहुंचे पवन, CM से...

पटना : बिहार विधान परिषद (BLC) की खाली हो रही सीटों पर होने वाले आगामी चुनाव को लेकर सियासी पारा चढ़ गया है। बिहार...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img