दिवाली की खुशी बदली मातम में, एक साथ कई दुकाने जलकर खाक

बोकारोः दिवाली की रात जिले में कई जगहों पर भीषण आग की खबर मिली है। हरला थाना क्षेत्र के सेक्टर-8 स्थित कचरे के गोदाम में आग लगी, वहीं दूसरी ओर हरला थाना क्षेत्र के सेक्टर-9 के वैशाली मोड़ स्थित सब्जी मार्केट में भी भीषण आग लग गई।

इस आग की चपेट में सब्जी दुकान के अलावा इलेक्ट्रॉनिक, गैस और मोबाइल की दुकान जलकर पूरी तरह खाक हो गई। इस आग की चपेट में आने से आस-पास की लगभग 20 से 25 दुकानें धू-धू कर पूरी तरह से जलकर खाक हो है। इसी दौरान स्थानीय लोगों के द्वारा पहले आग बुझाने की कोशिश की गई जब आग नहीं बुझी तो फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई।

बोकारो आग2 22Scope News

मौके पर दो फायर ब्रिगेड की गाड़ी पहुंची जिसमें बीएसएल अग्निशमन और झारखंड अग्निशमन की गाड़ियां पहुंची। दमकल की दो गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस आगजनी में लगभग 30 से 35 लाख की संपत्ति का नुकसान का अंदाजा लगाया जा रहा है।

हालांकि यह आग कैसे लगी यह किसी को भी नहीं पता, पर कयास लगाया जा रहा है कि दिवाली के पटाखे की चिंगारी से आग लगने की संभावना जताई जा रही है। इस आगलगी की घटना में नुकसान झेलने वाले दुकानदारों ने कहा की लाखों की जमा पूंजी चली गई।

Bihar Sports Injury Center: LNJP अस्पताल में खिलाड़ियों के लिए तैयार...

Bihar Sports Injury Center, पटना: बिहार के खिलाड़ियों के लिए खेल के दौरान होने वाली गंभीर चोटों के इलाज को लेकर नई सुविधा शुरू...

Ranchi Encroachment Drive: अतिक्रमण हटाने पहुंचा प्रशासन तो भड़का विरोध, पत्थरबाजी...

Ranchi Encroachment Drive, रांची: शहर में अतिक्रमण हटाने का अभियान मंगलवार को दूसरे दिन भी जारी रहा। प्रशासन की टीम ने सुबह करीब 10...

Jharkhand Australia Cooperation: झारखंड के पर्यटन और शिक्षा को मिल सकता...

Jharkhand Australia Cooperation, रांची: झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से बुधवार को रांची स्थित लोकभवन में ऑस्ट्रेलिया के महावाणिज्यदूत (पूर्वी एवं पूर्वोत्तर भारत)...