प्रकाशित: अपडेट:
बेगूसराय : बछवारा थाना क्षेत्र के चमथा पटपर गांव में शनिवार की सुबह बारिश के दौरान वज्रपात गिरने से एक मकान पूरी तरह से धाराशायी हो गया. वज्रपात गिरने से तीन कमरा, किचन और बाथरूम पूरी तरह ध्वस्त हो गया है. बारिश के साथ तेज आवाज के साथ ठनका घर पर गिरा इस वजह से विजय कुमार शर्मा का घर पीछे का पूरा भाग क्षतिग्रस्त हो गया. ठनका गिरने से घर में रखा अनाज बर्तन समेत कई कीमती सामान बर्बाद हो गया है. गृह स्वामी विजय कुमार शर्मा ने बताया कि ठनका गिरने की वजह से पूरा घर छतिग्रस्त हो गया है काफी नुकसान हुआ है, लेकिन ना तो कोई जनप्रतिनिधि और ना ही पुलिस प्रशासन ने घटना की सुधि ली है.
Highlights

















