Ramgarh में झारखंड बंद का असर: आदिवासी बचाओ मोर्चा ने NH-33 पर लगाया जाम, घंटों फंसे रहे वाहन और यात्री

Ramgarh: जिले के कुजू नया मोड़ पर सुबह झारखंड बंद के समर्थन में आदिवासी बचाओ मोर्चा के बैनर तले लोगों ने राष्ट्रीय राजमार्ग NH-33 फोरलेन को जाम कर दिया। सुबह से ही सड़क पर प्रदर्शन शुरू कर दिया गया, जिससे छोटे-बड़े वाहनों की लंबी कतारें लग गई और आम यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।

इस बंद के कारण फल-सब्जी और अन्य खाद्य सामग्री लेकर जा रहे छोटे वाहन भी जाम में फंसे रहे। यातायात पूरी तरह ठप हो गया। कुजू ओपी पुलिस मौके पर अपने दल-बल के साथ पहुंची और बंद समर्थकों को काफी मशक्कत के बाद समझा-बुझाकर शांत कराया। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को ओपी ले जाकर शांतिपूर्ण तरीके से जाम खत्म कराया, जिसके बाद यातायात सामान्य करने की कोशिश की जा रही है। बंद के कारण आम जनजीवन प्रभावित हुआ और एनएच पर लंबा जाम लग गया, जिससे यात्रियों को घंटों इंतजार करना पड़ा।

रामगढ़ से एहसान मंजर कि रिपोर्ट

Mann Ki Baat 138th Episode: CM सम्राट चौधरी ने सुना पीएम...

Mann Ki Baat 138th Episode, पटना: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 138वें एपिसोड का लाइव प्रसारण रविवार को हुआ। बिहार...

Bihar SIR: विपक्ष के आरोपों पर CM सम्राट चौधरी का पलटवार,...

Bihar SIR, पटना: बिहार में विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR (Special Intensive Revision) को लेकर चल रही राजनीतिक बहस के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी...

Bank Strike 2026: 5 वर्किंग डे की मांग के समर्थन में...

Bank Strike 2026, रांची: देशभर में बैंक कर्मचारियों की पांच दिवसीय बैंकिंग सप्ताह की मांग को लेकर चल रहे आंदोलन के बीच झारखंड प्रदेश...