कंकड़बाग इलाके में Collection Agent से लूट की घटना निकली मनगढंत

पटना: पिछले दिनों राजधानी पटना के कंकड़बाग इलाके में लूटपाट की घटना मामले में पुलिस ने मामले का उद्भेदन कर लिया है। मामले में पुलिस ने पांच को गिरफ्तार भी किया है। पुलिस जांच के अनुसार लूटपाट की घटना मनगढंत थी और पीड़ित ने खुद ही लूट की साजिश रची थी ताकि रूपये का गबन किया जा सके। मामले में पटना पुलिस ने बताया कि बालाजी एग्रोटेक कंपनी के एक कलेक्शन एजेंट रोहित ने कंकड़बाग थाना में आवेदन देकर तीन लाख तीस हजार रूपये की लूट पाट का मामला दर्ज करवाया था।

पुलिस की तरफ से मिली जानकारी के अनुसार लूट की घटना नहीं घटी थी। बल्कि वादी ने खुद साजिश के तहत झूठी लूट की घटना का षड्यंत्र रचा और उसका नाट्य रूपांतरण किया था। पुलिस के द्वारा दिए जानकारी के अनुसार मामला मात्र तीन लाख तीस हजार रूपये के लूट का दर्ज करवाया गया है जबकि पूरा मामला दस लाख रूपये का है। रोहित ने हाई प्रोफाइल मामला बनने के डर से पूरी रकम की जानकारी पुलिस को नहीं दी। पुलिस मामले में पांच लोगों को गिरफ्तार किया है साथ ही 10 लाख रूपये भी बरामद किया है।

यह भी पढ़ें-  CPI ML ने किया फिलिस्तीन का झंडा लहराने का समर्थन, कहा…

https://youtube.com/22scope

पटना से चंदन तिवारी की रिपोर्ट

Collection Agent Collection Agent

Collection Agent

Saharsa News: क्लासरूम से सोशल मीडिया तक, मॉडल स्कूलों में पढ़ाई...

 बिहार के सहरसा के मॉडल स्कूलों में छात्र पढ़ाई के साथ कंटेंट क्रिएशन और वीडियो ब्लॉगिंग सीख रहे हैं। सात निश्चय-3 के तहत डिजिटल...

Bihar News: ‘मेडल लाओ, नौकरी पाओ’ योजना से दो साल में...

बिहार की ‘मेडल लाओ, नौकरी पाओ’ योजना के तहत दो वर्षों में 181 खिलाड़ियों को सरकारी नौकरी मिली। इनमें 86 महिला और 95 पुरुष...

Ranchi News: रांची में CCTV कैमरे नहीं लगाने पर हाईकोर्ट नाराज,...

झारखंड हाईकोर्ट ने रांची के पुलिस थानों और प्रमुख सड़कों पर सीसीटीवी कैमरे नहीं लगाए जाने पर नाराजगी जताई। गृह सचिव, डीजीपी और एसएसपी...