युवक की पीट-पीटकर हत्या, पुलिस जांच में जुटी

किशनगंज : किशनगंज जिले में एक युवक की पीट-पीटकर हत्या किए जाने का सनसनी खेज मामला प्रकाश में आया है। घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। घटना बहादुरगंज प्रखंड के गुआबरी पंचायत अंतर्गत वार्ड नंबर-3 डूबाडांगी में कथित तौर पर चोरी के आरोप में युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान सब्बीर आलम (35 साल) सुखान दिघी वार्ड संख्या-7 दिघलबैंक के रूप में हुई है।

Goal 7 22Scope News

युवक पूर्व से दागी था, उसके ऊपर दिघलबैंक थाना में 3 मामले दर्ज थे

मिली जानकारी के मुताबिक, युवक पूर्व से दागी था और उसके ऊपर दिघलबैंक थाना में तीन मामले दर्ज थे। वहीं मंगलवार की अहले सुबह ग्रामीणों ने उसे कथित तौर पर चोरी के आरोप में रंगे हाथों पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी। जिसके बाद उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल भेज दिया है।

चोरी के दरम्यान रंगे हाथ पकड़कर ग्रामीणों ने पिटाई की – SP सागर कुमार

पुलिस अधीक्षक सागर कुमार ने कहा कि चोरी के दरम्यान रंगे हाथ पकड़कर ग्रामीणों ने पिटाई की जहां इलाज कराने के क्रम में उसकी मौत हो गई। कुमार ने बताया कि छह लोगों को अभी तक हिरासत में लिया गया है और पूछताछ जारी है। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु विशेष टीम का गठन किया गया है।

यह भी पढ़े : मोतिहारी की महिला दारोगा रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ी गई, ऑडियो वायरल होने पर SP ने किया निलंबन

कौशल विश्वास की रिपोर्ट

Jharkhand High Court Verdict: 39 साल पुराने 200 रुपये रिश्वत केस...

झारखंड हाईकोर्ट ने 39 साल पुराने 200 रुपये रिश्वत मामले में दोषी ठहराए गए भोलू मंडल को बरी कर दिया। कोर्ट ने कहा कि...

Jamshedpur Illegal Warehouse: सरकारी जमीन पर किसने बना दिए करोड़ों के...

Jamshedpur Illegal Warehouse: प्रशासन ने पूर्वी सिंहभूम के सुंदरनगर इलाके में सरकारी ज़मीन पर बने कथित अवैध गोदामों के खिलाफ कार्रवाई तेज़ कर दी है।...

JPSC 14th Civil Services Exam: मुख्य परीक्षा को लेकर झारखंड हाईकोर्ट...

14वीं जेपीएससी संयुक्त सिविल सेवा प्रतियोगिता परीक्षा 2025 की मुख्य परीक्षा में शामिल करने की मांग को लेकर दायर याचिकाओं पर झारखंड हाईकोर्ट में...