कानून के रखवाले ने ही शराबबंदी का उड़ाया मजाक, नशे में धुत 2 पुलिसकर्मी गिरफ्तार

मधेपुरा : मधेपुरा सदर अनुमंडल के गम्हरिया थाना का मामला है जहां एएसआई मनोज कुमार सिंह और पीटीसी वाशीद खान ने शराबबंदी कानून का मजाक उड़ाते हुए दोनों शराब पीकर ड्यूटी कर रहे थे। तभी अचानक गम्हरिया थाना पहुंचे एसपी संदीप सिंह ने ड्यूटी पर तैनात शराब के नशे में धुत दोनों पुलिसकर्मियों को गिरफ्तार किया। ब्रेथ एनलाइजर मशीन में शराब पीने की पुष्टि हुई।

वहीं गिरफ्तार शख्स का ब्लड सैंपल जांच हेतु भागलपुर भेजा गया। वहीं कोर्ट प्रक्रिया के बाद तत्काल निलंबित करते हुए विभागीय कार्रवाई प्रारंभ किया गया। मधेपुरा एसपी संदीप सिंह ने प्रेस रिलीज कर इस मामले की अहम जानकारी दी। दरअसल, एसपी संदीप सिंह ने गुप्त सूचना के अधार पर औचक निरीक्षण करने गम्हरिया थाना पहुंचे, जहां एसएआई मनोज कुमार सिंह और पीटीसी वासिद खान गस्ती गाड़ी में तैनात नशे के हालत में मिले। तत्काल एसपी ने दोनों शख्स को गिरफ्तार कर लिया और कोर्ट प्रक्रिया के बाद निलंबित करते हुए विभागीय कार्रवाई हेतु बिहार सरकार को पत्र भेज दिया है।

यह भी देखें :

आपको बता दें कि इस कार्रवाई को लेकर पूरे जिले में पुलिस महकमे में सनसनी फेल गई है। इतना हीं नहीं बल्कि एसपी संदीप सिंह ने जिले के सभी थाने में पदस्थापित पुलिस कर्मियों को ब्रेथ एनालाइजर मशीन से जांच भी करवाया है। बहरहाल, शराब के नशे में गिरफ्तार पुलिस कर्मियों को लेकर जिले में चर्चा का विषय बना हुआ है।

यह भी पढ़े : शराबबंदी वाले में Bihar में शराब ही नहीं शराब की खाली बोतलों की भी होती है तस्करी, जानें पूरा मामला…

रमण कुमार की रिपोर्ट

DEO कार्यालय परिसर में संदिग्ध हालत में व्यक्ति की मौत, परिजनों...

मोतिहारी : मोतिहारी में शनिवार को जिला शिक्षा पदाधिकारी (DEO) कार्यालय परिसर में एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। जिसके बाद...

मुख्यमंत्री ने कहा- अब 75 वर्ष से अधिक आयु के नागरिकों...

हाजीपुर : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आज जिला निबंधन कार्यालय, वैशाली (हाजीपुर) में राज्य की अत्याधुनिक डिजिटल एवं पेपरलेस निबंधन प्रणाली (होम रजिस्ट्री डिजिटल...

अवैध मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा, STF-पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, भारी...

भागलपुर : भागलपुर पुलिस ने अवैध हथियार तस्करी और निर्माण के नेटवर्क के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए शाहकुंड थाना क्षेत्र के हरनाथ गांव...